{"_id":"5ced4925bdec22074618b98a","slug":"himachal-police-will-find-drug-smugglers-through-app","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐप के जरिये नशा तस्करों पर शिकंजा कसेगा हिमाचल पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐप के जरिये नशा तस्करों पर शिकंजा कसेगा हिमाचल पुलिस
Tue, 28 May 2019 08:16 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 28 May 2019 08:16 PM IST
विज्ञापन
डीजीपी आरएस मरडी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल पुलिस नशा तस्करों पर लगाम कसने के लिए नई ऐप लांच करने जा रही है। इस ऐप पर प्रदेश भर के लोग नशा तस्करों की जानकारी और उनके ठिकाने साझा कर पाएंगे। ऐप की सबसे बेहतर बात यह रहेगी कि इस पर सूचना देने वाला का नाम नहीं आएगा।
विज्ञापन
पुलिस के पास सूचना तो होगी। लेकिन यह किसने भेजी इसकी जानकारी नहीं मिलेगी। इस ऐप से जुड़कर हिमाचल के लोग नशा मुक्ति अभियान का हिस्सा बन पाएंगे। यह खुलासा मंगलवार को डीजीपी आरएस मरडी ने सोलन में पत्रकारों के समक्ष किया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि नशा तस्करी तेजी से बढ़ रही है। पुलिस इसे रोकने में सक्षम है और बहुत से मामले पकड़े भी जा रहे हैं। लेकिन इस धरपकड़ में लोगों की भूमिका भी अहम है। कई बार लोग इसलिए सूचना नहीं देते कि उनका नाम आएगा।
विज्ञापन
लेकिन ऐप में ऐसी को असुविधा नहीं होगी। उन्होंने बताया कि इस ऐप को पुलिस विभाग बहुत जल्दी लांच करने वाली है। जिससे बढ़ रहे ड्रग के कारोबार को रोकने में काफी हद तक सफलता मिलेगी।
उन्होंने बताया कि इसके लिए पंचायत स्तर पर भी नशा निवारण समिति बनाने के निर्देश दिए गए हैं। अब कोई भी बिना किसी डर के पुलिस को करोबारी के स्थान और लोकेशन के बारे में सूचना दे सकता है।
बताया कि इसके लिए लोगों को खुल कर आगे आना होगा, ताकि ऐसे कारोबार को करने वालों की धरपकड़ की जा सके। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व लोग ऐसे लोगों की सूचना देने से पीछे हटते थे। जिससे ड्रग तस्कारों के हौसले भी बढ़ रहे थे। लेकिन अब ऐप के लांच होने के बाद ड्रग के बढ़ रहे कारोबार को रोकने में लोग पूरा सहयोग कर सकते हैं।