{"_id":"5b98d343867a557ebd687372","slug":"himachal-police-proposal-for-assistant-sub-inspector","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनरेरी एएसआई बन रिटायर हो सकेंगे पुलिस कर्मी, विभाग को भेजा प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आनरेरी एएसआई बन रिटायर हो सकेंगे पुलिस कर्मी, विभाग को भेजा प्रस्ताव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 12 Sep 2018 02:21 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश पुलिस ने 32 साल तक हेड कांस्टेबल व आनरेरी हेड कांस्टेबल के पदों पर सेवाएं देने वाले पुलिस कर्मियों के लिए बड़ी सौगात देने का प्रयास किया है। पुलिस मुख्यालय ने गृह विभाग से सिफारिश की है कि वह एचसी व एचएचसी पद पर 32 की सेवा देने वाले पुलिस कर्मियों को आनरेरी एएसआई के पद पर पदोन्नत कर दे।
विज्ञापन
इसके लिए इस आनरेरी एएसआई पद को सृजित करने के लिए सिफारिश की गई है। मुख्यालय के प्रस्ताव से 377 आनरेरी हेड कांस्टेबल और 123 हेड कांस्टेबल जो 31 अगस्त तक 32 साल का सेवाकाल पूरा कर चुके हैं, उन्हें लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन
मुख्यालय का यह भी कहना है कि इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने पर पुलिस कर्मियों के वेतन में 120 रुपये की ही बढ़ोतरी होगी। जिससे हिमाचल सरकार पर महज साढ़े आठ करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार आएगा।
विज्ञापन
मुख्यालय की दलील है कि लंबे कार्यकाल के बावजूद वह बिना एएसआई बने ही रिटायर हो जाते हैं। लेकिन इस पद को सृजित करने से वह सम्मान के साथ रिटायर हो सकेंगे। अब विभाग इस प्रस्ताव को वित्त विभाग को भेजेगा और उसके बाद विधि विभाग की मंजूरी के बाद कर्मियों को सौगात मिल सकती है।