फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal police medal independence day 2026 gurdev chand sharma

Police Awards 2026: स्वतंत्रता दिवस पर हिमाचल के 5 पुलिस व होमगार्ड कर्मियों को पदक, जानें किसे मिला सम्मान

Fri, 14 Aug 2026 11:23 AM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Ankesh Dogra Updated Fri, 14 Aug 2026 11:23 AM IST
सार

Independence Day Awards: स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर हिमाचल प्रदेश के पुलिस और होमगार्ड विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रीय स्तर के पदकों से सम्मानित किया जाएगा। हिमाचल पुलिस से डीआईजी गुरदेव चंद शर्मा को राष्ट्रपति पदक, जबकि अभिषेक दुलार, जगबीर सिंह और अमर सिंह को सराहनीय सेवा पदक के लिए चुना गया है। होमगार्ड एवं सिविल डिफेंस सेवा से कंपनी कमांडर प्रेम राज को राष्ट्रपति पदक मिला है। राज्य के लिए पुलिस और होमगार्ड सेवाओं में कुल छह पदक दर्ज हैं।

विज्ञापन
himachal police medal independence day 2026 gurdev chand sharma
डीआईजी गुरदेव चंद शर्मा/हिमाचल प्रदेश पुलिस से इंस्पेक्टर जनरल अभिषेक दुलार - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

केंद्र सरकार ने 79वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पुलिस, होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा कर्मियों के लिए प्रतिष्ठित सेवा पदकों की घोषणा की है। हिमाचल प्रदेश के छह अधिकारियों और जवानों को उनकी उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए चुना है। दो को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक और चार को सराहनीय सेवा पदक प्रदान किए जाएंगे। डीआईजी गुरुदेव चंद शर्मा व होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा के कंपनी कमांडर प्रेम राज को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक मिलेगा। पुलिस मुख्यालय में तैनात गुरुदेव चंद ने एसपी कुल्लू रहते हुए चार ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाई थी। यूएन पीस कीपिंग मिशन के लिए एक साल साउथ सूडान में भी रहे। साल 2019 में भी इन्हें राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक मिल चुका है।
विज्ञापन







साल 2017 में सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित कंपनी कमांडर प्रेम राज का भी राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक के लिए चयन किया गया है। कुल्लू में तैनाती के दौरान झुग्गियों में रहने वाले बच्चों को अपने खर्चे पर पढ़ाने और कोविड काल में साथी जवानों के लिए मास्क तैयार करने वाले प्रेम राज का नशा मुक्त हिमाचल अभियान में भी योगदान रहा है। आईजी अभिषेक दुल्लर, निरीक्षक अमर सिंह, सहायक उप निरीक्षक जगबीर सिंह और होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा के प्लाटून कमांडर खेम चंद को सराहनीय सेवा पदक से नवाजा जाएगा।
विज्ञापन

आईजी दुल्लर ने क्रिप्टो करेंसी मामले में जांच के लिए गठित विशेष जांच दल की अगुवाई करते हुए कई आरोपी गिरफ्तार किए। इंस्पेक्टर अमर सिंह ने साइबर क्राइम शिमला में सेवाओं के दौरान राज्य सहकारी बैंक के सर्वर हैक मामले में 11.55 करोड़ में से करीब 2.5 करोड़ की रिकवरी और आठ की गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभाई। एएसआई जगबीर सिंह ने 27 ग्राम चिट्टे के साथ देहरा में पंजाब से आए तस्करों को गिरफ्तार करने में योगदान दिया। होमगार्ड के प्लाटून कमांडर खेमचंद ने आपदाओं को देखते हुए सिविल डिफेंस वालंटियरों को प्रशिक्षण दिया।





देशभर में 1,057 पदक
स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर पुलिस, फायर सर्विस, होमगार्ड एवं सिविल डिफेंस और सुधार सेवाओं के लिए कुल 1,057 पदक घोषित किए गए हैं। इनमें पुलिस सेवा के 272 वीरता पदक, 83 राष्ट्रपति पदक और 606 सराहनीय सेवा पदक शामिल हैं। फायर सर्विस, होमगार्ड एवं सिविल डिफेंस तथा करेक्शनल सर्विस को मिलाकर कुल संख्या 1,057 होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed