{"_id":"5ac4bfca4f1c1bed618b579b","slug":"himachal-police-lodges-fir-for-derogatory-posts-on-ambedkar-in-cacebook","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर अंबेडकर के खिलाफ अभद्र टिप्पणी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर अंबेडकर के खिलाफ अभद्र टिप्पणी, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो, भोरंज (हमीरपुर)
Updated Wed, 04 Apr 2018 05:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक पर भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने और उन्हें अपमानित करने के मामले में भोरंज पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
हिमाचल के जिला हमीरपुर के पुलिस थाना भोरंज में दी शिकायत में शिकायतकर्ता ने कहा है कि गत रात्रि करीब नौ बजे उन्होंने अपनी फेसबुक आईडी खोली तो देखा कि संजय द्विवेदी नाम के एक व्यक्ति ने भारतरत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर अपमानित करने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
संजय द्विवेदी की पोस्ट को किसी चंदन कुमार नाम के व्यक्ति ने शेयर किया है। शिकायतकर्ता ने कहा कि वे इन्हें नहीं जानते हैं। शिकायत में यह भी कहा है कि कुछ लोग फेसबुक के माध्यम से हिंदू समाज को एक दूसरे के विरुद्ध भड़काने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
देवभूमि हिमाचल में शांति का माहौल है। एक दूसरे को भड़काने का काम अतिनिंदनीय है। शिकायतकर्ता ने उक्त आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उधर, भोरंज थाना प्रभारी राजीव कुमार ने कहा कि पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।