फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal police constables passing out parade in PTC Daroh Kangra

पति-पत्नी, चाचा-भतीजा और भाई-बहन एक साथ देंगे पुलिस में सेवाएं

Sun, 31 Mar 2019 02:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर विनोद शर्मा, अमर उजाला, डरोह (कांगड़ा)
विनोद शर्मा, अमर उजाला, डरोह (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 31 Mar 2019 02:23 PM IST
विज्ञापन
himachal police constables passing out parade in PTC Daroh Kangra
भाई-बहन प्रवीण और मीनाक्षी। - फोटो : अमर उजाला

पीटीसी डरोह में आरटीसी के 19वें दस्ते के दीक्षांत समारोह में कुछ ऐसा संयोग बना कि पति-पत्नी, चाचा-भतीजा और सगे भाई-बहन एक साथ पुलिस में सेवाएं देंगे। पासिंग आउट परेड में एक ही परिवार के दो-दो सदस्यों ने एक साथ भाग लेकर कीर्तिमान स्थापित किया।

विज्ञापन


जिला शिमला के रामपुर किनफी के अति दुर्गम गांव कूट 15/20 के रहने वाले सगे भाई और बहन 2018 में पुलिस में भर्ती हुए। भाई प्रवीण कुमार प्रथम वाहिनी जुन्गा और बहन 5वीं वाहिनी बस्सी में सेवाएं देंगी। 
विज्ञापन


प्रवीण ने डरोह, जबकि बहन मीनाक्षी ने सकोह धर्मशाला में प्रशिक्षण लिया। इनके परिवार में यह पहले सदस्य हैं, जो सरकारी सेवा में आए हैं। दोनों भाई बहन ने स्नातक तक की पढ़ाई की है। अपने गांव में यह दोनों भाई बहन इकलौते सरकारी नौकर होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

himachal police constables passing out parade in PTC Daroh Kangra
पुलिस सेवा में आए दीपक नेगी और उनकी पत्नी सोनम। - फोटो : अमर उजाला

वहीं किन्नौर के सांगला के दीपक नेगी और सोनम नेगी भी पुलिस विभाग में शामिल हुए हैं। दीपक और सोनम की शादी भर्ती होने के बाद हुई है। दोनों 2018 में भर्ती हुए। दीपक ने अपनी ट्रेनिंग डरोह और सोनम ने सकोह में पूरी की। पति दीपक नेगी जुंगा और पत्नी सोनम नेगी बस्सी में सेवाएं देंगी। 

इसके अलावा शिमला के रामपुर के थैली चकती गांव के चाचा और भतीजा ने भी डरोह में शपथ ली। दोनों के परिवारों में कोई भी सरकारी नौकरी में नहीं है। देवेंद्र के पिता का भी 2015 में देहांत हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed