फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal police constable promotion exam postponed due to technical reasons

बारिश की वजह से नहीं चला सर्वर, कांस्टेबलों की प्रमोशन परीक्षा स्थगित

Sun, 16 Jul 2017 06:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला/धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला/धर्मशाला Updated Sun, 16 Jul 2017 06:27 PM IST
विज्ञापन
Himachal police constable promotion exam postponed due to technical reasons

कांस्टेबल से हेड कांस्टेबल बनने के लिए रविवार को सभी जिला मुख्यालयों में प्रस्तावित लिखित (बी1) परीक्षा स्थगित हो गई है। बारिश की वजह से सर्वर में तकनीकी खामी आ गई जिससे परीक्षा को टालना पड़ा।

विज्ञापन


हेड कांस्टेबल के करीब डेढ़ सौ पदों के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा में करीब चार हजार जवानों ने आवेदन किया है। आईजी एपीएंडटी हिमांशु मिश्रा ने बताया कि परीक्षा के लिए अगली तारीख जल्द ही तय कर जवानों को सूचना दे दी जाएगी।
विज्ञापन


दरअसल, हाल में कुछ हेड कांस्टेबल रिटायर हुए हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में हेड कांस्टेबल अगले कुछ समय में रिटायर होंगे। रिक्तियों को देखते हुए विभाग ने करीब डेढ़ सौ पदों के लिए लिखित परीक्षा के जरिये प्रमोशन की कवायद की।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा में करीब चार हजार कांस्टेबल शामिल होंगे। ऑनलाइन परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र तैयार कर परीक्षा सुचारु रूप से कराने के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है।

हिमांशु ने बताया कि किन्नौर और लाहौल स्पीति के जवानों की परीक्षा शिमला में होगी। इसके अलावा सभी जिलों की परीक्षा जिला मुख्यालयों पर ही होेगी। इस परीक्षा के बाद मेरिट के आधार पर टॉप डेढ़ सौ जवान हेड कांस्टेबल पद पर पदोन्नत हो जाएंगे।

कोई नाम दर्ज नहीं करवा पाया तो किसी ने एक ही प्रश्न किया
कांगड़ा में परीक्षा के लिए डरोह, हाइट शाहपुर और द्रोणाचार्य कॉलेज रैत को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। दो सत्रों में होने वाली इस परीक्षा के हर सत्र में दो-दो घंटे के पेपर होने थे।

रविवार को सुबह के सत्र में आठ बजे अभ्यर्थी परीक्षा देने तो बैठ गए, लेकिन दिन भर में कोई अभ्यर्थी अपना नाम दर्ज करवा पाया तो कोई केवल एक से दो प्रश्न ही हल कर पाया। दूसरे सत्र की परीक्षा शुरू होने के समय तक पहले सत्र के अभ्यर्थी ही परीक्षा केंद्र से बाहर नहीं निकल पाए।    


परीक्षा और परिणाम पर हमेशा उठते रहे हैं सवाल     
पुलिस विभाग बी-1 की परीक्षा से पहले कभी भी पदों की संख्या का ब्योरा नहीं देता है। न ही परीक्षा संचालन योजनाबद्ध तरीके से कर पाता है। ऐसे में पुलिस विभाग की इस परीक्षा के संचालन और उसके परिणाम में हमेशा सवाल उठते रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed