{"_id":"62cc0f7809f37f2c657c5e5f","slug":"himachal-police-constable-paper-leak-case-sandeep-taylor-accused-of-leaking-paper-in-solan-on-interim-bail","type":"story","status":"publish","title_hn":"Constable Paper Leak Case: सोलन में पेपर लीक करवाने के आरोपी संदीप टेलर को मिली अंतरिम जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Constable Paper Leak Case: सोलन में पेपर लीक करवाने के आरोपी संदीप टेलर को मिली अंतरिम जमानत
Mon, 11 Jul 2022 05:24 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 11 Jul 2022 05:24 PM IST
सार
पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा पेपर लीक मामले में अब तक 171 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इनमें अभ्यर्थियों के अलावा परिजन और एजेंट शामिल हैं।
विज्ञापन
हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा के पेपर लीक मामले के आरोपी संदीप टेलर को कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है। राजस्थान में दो बार दबिश देने के बावजूद आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। कोर्ट से अंतरिम जमानत लेने के बाद पुलिस के सामने खुद पेश हुआ। पुलिस जांच में सामने आया है कि सोलन में राजस्थान के जिला सीकर के शांति नगर निवासी सरकारी कर्मचारी आरोपी संदीप टेलर ने पेपर लीक करवाया था। यह व्यक्ति चित्तौड़गढ़ में आयकर विभाग में कर सहायक समूह (सी) के रूप में कार्यरत है।
विज्ञापन
आरोप है कि उसने दो बिचौलियों वीरेंद्र कुमार और देवराज के माध्यम से सोलन और अर्की क्षेत्र के सात अभ्यर्थियों को पेपर रटाने के बदले तीन लाख रुपये लिए थे। दोनों बिचौलिये पहले से गिरफ्तार हैं। संदीप टेलर की पत्नी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सांग्लिया जिला सीकर में टीजीटी (विज्ञान) हैं। आरोप है कि कुछ राशि उसके बैंक खाते में जमा कराई गई। बीते दिनों संदीप को गिरफ्तार करने के लिए हिमाचल प्रदेश पुलिस की एक विशेष टीम राजस्थान के चित्तौड़गढ़ और सीकर गई थी, लेकिन यह पुलिस के हाथ नहीं आया।
विज्ञापन
अब तक 171 लोगों की हो चुकी गिरफ्तारी
पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा पेपर लीक मामले में अब तक 171 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इनमें अभ्यर्थियों के अलावा परिजन और एजेंट शामिल हैं। पुलिस ने शिमला, कांगड़ा और अर्की कोर्ट में आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। अब विशेष जांच कमेटी (एसआईटी) स्क्रीनिंग और प्रिंटिंग कमेटी में शामिल पुलिस अधिकारियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन