{"_id":"5d4c23758ebc3e6cbc33ab54","slug":"himachal-police-constable-injured-after-accidentally-shot-from-himself","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलती से चली गोली, हिमाचल पुलिस का कांस्टेबल घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलती से चली गोली, हिमाचल पुलिस का कांस्टेबल घायल
Thu, 08 Aug 2019 06:58 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 08 Aug 2019 06:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल टॉवर लगाने के नाम पर धोखाधड़ी के आरोपियों की धरपकड़ करने पटना गई नालागढ़ पुलिस टीम का एक कांस्टेबल अपनी ही बंदूक से निकली गोली से जख्मी हो गया है। कांस्टेबल की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
टीम शुक्रवार तक नालागढ़ पहुंचेगी। घायल कांस्टेबल की पहचान प्रवीण के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार नालागढ़ थाना के तहत मोबाइल टॉवर के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में पुलिस की टीम बिहार के पटना गई थी।
विज्ञापन
गनीमत यह रही कि गोली छूकर निकल गई। धोखाधड़ी व जालसाजी के नालागढ़ थाने में दर्ज मामले के तहत पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनका ट्रांजिट रिमांड ली गई है। इसी मामले में एक आरोपी की धरपकड़ के लिए टीम पटना गई थी।
विज्ञापन
जहां यह हादसा हुआ है। पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी ने बताया कि दो आरोपियों की ट्रांजिट रिमांड ली गई है। इन्हें शुक्रवार को यहां लाया जाएगा, जबकि तीसरे आरोपी की धरपकड़ के दौरान कांस्टेबल से गोली चली है। वह स्वयं घायल हुआ है और पटना अस्पताल में उपचाराधीन है। शुक्रवार को छुट्टी मिल जाएगी।