{"_id":"5bf8f28bbdec2241bb51cd80","slug":"himachal-police-citizen-portal-wiil-be-improved-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘अमर उजाला’ में पोर्टल की बड़ी खामी सार्वजनिक होने के बाद जागा महकमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘अमर उजाला’ में पोर्टल की बड़ी खामी सार्वजनिक होने के बाद जागा महकमा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 24 Nov 2018 12:11 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश पुलिस सिटीजन पोर्टल की खामियां दूर करने में जुट गई है। तकनीकी खामी के चलते ऑनलाइन शिकायत की सुविधा से महरूम रहने वाले 18 से कम और 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को राहत देने के लिए ऐसा किया जा रहा है।
विज्ञापन
‘अमर उजाला’ ने शुक्रवार को ऑनलाइन शिकायत नहीं कर पा रहे बुजुर्ग, किशोर.. शीर्षक से खबर प्रकाशित कर पोर्टल की बड़ी खामी को उजागर किया था। पोर्टल में रजिस्ट्रेशन के दौरान 2000 के बाद और 1958 से पहले जन्म लेने वालों का रजिस्ट्रेशन ही नहीं हो रहा था।
विज्ञापन
खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस महकमे ने रखरखाव के लिए पोर्टल को बंद कर दिया है। अब रजिस्ट्रेेशन में 18 से कम और 60 पार वालों के लिए खड़ी मुश्किलों को कम करने के अलावा रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को भी सरल करने पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
डीजीपी सीताराम मरडी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने भी इंटरनेट माध्यमों का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल कर लोगों को आसानी से अपनी बात पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। इसीलिए हिमाचल पुलिस भी ऑनलाइन सुविधाओं पर जोर दे रही है। मरडी ने कहा कि पोर्टल की इस चूक को दूर करने के साथ ही इसमें कई और बदलाव भी किए जा रहे हैं।