फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal: Playing in water that has already solidified can land you in jail for 8 days, know the whole story

Himachal: आठ दिन के लिए जेल पहुंचा सकती है जमकर ठोस बच चुके पानी में मस्ती, जानें पूरा मामला

Wed, 29 Jan 2025 11:25 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग/सिस्सू (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग/सिस्सू (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 29 Jan 2025 11:25 AM IST
सार

प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र लाहौल के पर्यटन स्थलों में जान जोखिम में डालकर मस्ती करना सैलानियों के लिए भारी पड़ सकता है। 

विज्ञापन
himachal: Playing in water that has already solidified can land you in jail for 8 days, know the whole story
लाउड स्पीकर के जरिये पर्यटकों से चंद्रा नदी के किनारे न जाने की अपील करता पुलिस का जवान। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र लाहौल के पर्यटन स्थलों में जान जोखिम में डालकर मस्ती करना सैलानियों के लिए भारी पड़ सकता है। बर्फबारी के बाद ठोस बर्फ के बदल चुके नदी-नालों में अठखेलियां करना हादसों को न्योता देना है। ऐसे में लाहौल-स्पीति की पुलिस ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। पुलिस ने अधिसूचना जारी कर घाटी की चंद्रा नदी को पार करने और इसके किनारे सेल्फी लेने पर पाबंदी लगा दी है। इसका उल्लंघन करने पर आठ दिन का कारावास हो सकता है। न्यूनतम 500 से अधिकतम 5,000 रुपये तक जुर्माना करने का भी प्रावधान किया गया है।

विज्ञापन

इसलिए करनी पड़ी सख्ती
दरअसल, अटल टनल रोहतांग से होकर बर्फ से ढकी वादियों को निहारने के लिए रोजाना सैकड़ों पर्यटक पहुंच रहे हैं। कुछ सैलानी जान जोखिम में डालकर ठोस बर्फ में जम चुकी चंद्रा नदी के पानी पर मस्ती कर रहे हैं।  नदी किनारे जमी ठोस बर्फ की पतली परत से पर्यटक गुजर रहे हैं। बर्फ की परत टूटने से पर्यटक चंद्रा नदी में गिर सकते हैं। इससे बड़ा हादसा हो सकता है। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लंघन करने वाले पर्यटकों पर कड़ी कार्रवाई होगी
उधर, अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद लाहौल-स्पीति पुलिस ने हिमाचल प्रदेश पुलिस अधिनियम की धारा 115 के तहत अधिसूचना जारी की है। उल्लंघन करने वाले पर्यटकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधिसूचना के मुताबिक कोकसर से तांदी संगम के बीच चंद्रा नदी के किनारे जाने पर पाबंदी लगा दी गई है। पुलिस अधीक्षक मयंक चौधरी ने कहा कि सोशल मीडिया और स्थानीय लोगों से सूचना मिल रही है कि पर्यटक नदी-नालों की तरफ जा रहे हैं, जहां ब्लैक आइस  जमी है। इससे उनकी जान को खतरा हो सकता है। मंगलवार को भी काफी संख्या में पर्यटक नदी में उतरे थे। इन्हें पुलिस ने मौके पर जाकर हटाया। पुलिस लाउड स्पीकर से भी पर्यटकों को नदी किनारे न जाने की हिदायत दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed