फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Himachal Panchayat Chunav 2021: ruckus over alleged fake voting in Bainjnath and Una

मंडी-कांगड़ा के दो वार्डों में चुनाव रद्द, बैजनाथ-ऊना में फर्जी वोटिंग पर हंगामा

Tue, 19 Jan 2021 10:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/धर्मशाला/ऊना/बैजनाथ/ऊना/श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/धर्मशाला/ऊना/बैजनाथ/ऊना/श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 19 Jan 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Himachal Panchayat Chunav 2021: ruckus over alleged fake voting in Bainjnath and Una
ऊना के रामपुर में फर्जी मतदान के आरोप के बाद हंगामा करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज संस्थाओं के मंगलवार को दूसरे चरण के चुनाव में मतदान के दौरान सहायक चुनाव अधिकारी की कोताही सामने आई है। जिला मंडी के धर्मपुर की संधोल पंचायत के वार्ड 5 में दोबारा मतदान कराया जाएगा। यहां मतपत्रों में एआरओ प्रत्याशी के नाम के आगे वोटरों के नाम लिखता रहा और मतपेटियों में डलवाता रहा। मामला समने आने पर चुनाव अधिकारी ने मतपेटियों को सील करा दिया और मतगणना भी रोक दी।

विज्ञापन


राज्य चुनाव आयोग के चुनाव अधिकारी संजीव महाजन ने बताया कि जिला चुनाव अधिकारी से लिखित शिकायत मांगी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी ऋग्वेद ठाकुर ने बताया कि मतदान में गड़बड़ी पर संधोल पंचायत में वोटों की गिनती पर रोक लगाई गई है। कांगड़ा जिला की ग्राम पंचायत थुरल काना सुवां वार्ड 3 में पंचायत समिति (बीडीसी) का चुनाव रद्द कर दिया गया है। यह चुनाव अब 21 जनवरी को होगा। चुनाव रद्द होने का कारण प्रत्याशी का मतपत्रों पर नाम न होना है।
विज्ञापन


यहां पांचवें नंबर के उम्मीदवार के आगे नोटा लिखा गया था। ऊना जिला मुख्यालय के साथ लगती रामपुर पंचायत में फर्जी मतदान करने पहुंची एक महिला पकड़ी गई है। किसी अन्य महिला के नाम पर वोट डालने का प्रयास कर रही महिला के पकड़े जाने के बाद मतदान केंद्र पर जमकर हंगामा हुआ। लोग मतदान केंद्र के अंदर घुस गए। शाम चार से सात बजे तक हंगामा चलता रहा। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और मामला शांत करवाया। फिलहाल उक्त महिला को पूछताछ के लिए महिला थाना ले जाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांगड़ा के बैजनाथ की झिकली भेठ पंचायत में दो बार वोट डालने को लेकर हंगामा हो गया। पूर्व प्रधान और इस बार के उपप्रधान के उम्मीदवार होंसर राम ने मतदान केंद्र में मत के दूसरी बार प्रयोग को लेकर विरोध जताया। पंचायत के करीब एक दर्जन मतदाता अपने मत का प्रयोग चंबा के भरमौर के बजोल में गत 17 जनवरी को पहले चरण के मतदान में कर चुके हैं और अब दूसरी बार झिकली भेठ में कर रहे थे। अंगुली पर लगाए निशान पर नेलपालिश लगाकर उसे मिटाने का प्रयास किया है। गलत मतदान को लेकर एसडीएम छवि नांटा को शिकायती पत्र सौंपा है। एसडीएम छवि नांटा ने बताया कि इस प्रकार की शिकायत मिली है।

बिलासपुर में सलोआ पंचायत घर सील
श्री नयनादेवी जी के सलोआ पंचायत घर को सील करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर पूर्व प्रधान और उसका पति व सहायक जेई पंचायत घर के अंदर  बैठे हुए थे। जैसे ही लोगों को इसकी भनक लगी कि पूर्व प्रधान पंचायत घर में हैं तो उन्होंने तुरंत कार्यकारी एसडीएम हुस्न चंद और पुलिस को फोन कर दिया। कार्यकारी एसडीएम सूचना मिलते ही पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे।

उन्होंने पूर्व प्रधान से पूछा कि वे पंचायत घर में क्या कर रहे थे। बता दें कि अभी हाल ही में पंचायत सलोआ के चुनाव हुए हैं। अभी आचार संहिता लगी हुई है। ऐसे में पूर्व प्रधान और उसके पति व सहायक जेई पंचायत घर में क्या कर रहे थे? इस पर लोगों ने सवाल उठाया है। हालांकि वहां पर पंचायत सचिव नहीं थे। शिकायत मिलते ही पुलिस ने पंचायत घर को तुरंत सील कर दिया।

आधी रात को वोट मांगने पहुंच गए प्रत्याशी, भड़के लोगों ने किया हंगामा
ऊना जिला मुख्यालय के साथ लगती एक पंचायत में आधी रात को वोट मांगने पर हंगामा हो गया। मामला गरमाने पर दोनों पक्षों में हाथापाई तक की नौबत आ गई। पंचायत में मंगलवार को चुनाव होने थे। ऐसे में सोमवार देर रात तक प्रत्याशी और समर्थकों ने डोर-टू-डोर कैंपेन को जारी रखा। आधी रात को एक महिला उम्मीदवार अपने पति के साथ वोट मांगने के लिए वार्ड में पहुंचे जहां ग्रामीण आधी रात को महिला उम्मीदवार के पहुंचने पर भड़क गए।

ग्रामीणों ने चुनाव प्रचार थमने का हवाला भी दिया। मौके पर मामला गरमा गया और बहसबाजी शुरू हो गई। देखते ही देखते आधी रात को दोनों पक्षों में हंगामा हो गया। इसी बीच एक व्यक्ति ने हंगामे का वीडियो भी बना लिया, जो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed