फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Himachal: One died of cold in Chamba, three highway closed due to snowfall, many areas cut

हिमाचल: चंबा में ठंड से एक की मौत, बर्फबारी से तीन हाईवे बंद, कई इलाके कटे

Fri, 08 Nov 2019 06:29 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/कुल्लू/सलूणी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/कुल्लू/सलूणी Published by: Krishan Singh Updated Fri, 08 Nov 2019 06:29 PM IST
विज्ञापन
Himachal: One died of cold in Chamba, three highway closed due to snowfall, many areas cut
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल की चोटियों पर दूसरे दिन भी बर्फबारी का दौर जारी रही। कुल्लू, लाहौल-स्पीति, चंबा और कांगड़ा की ऊंची चोटियां बर्फ से लकदक हो गई हैं। चंबा के सलूणी में एक व्यक्ति की ठंड से मौत हो गई है। व्यास देव (50) पुत्र हरदेव निवासी लवंज का फॉरेस्ट चेक पोस्ट के समीप शव मिला है।

विज्ञापन


इलाके में बारिश के साथ बर्फबारी होने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। चंबा के किहार में 30 साल बाद नवंबर में बर्फबारी हुई है। रोहतांग दर्रे पर करीब 110 सेंटीमीटर तक बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है। मनाली-लेह, औट-सैंज और चंबा-भरमौर नेशनल हाईवे समेत करीब 50 सड़कें भारी बर्फबारी से बंद हैं।
विज्ञापन


लाहौल घाटी में बर्फीली हवाएं चलने से लोग घरों में कैद हो गए हैं। खराब मौसम के चलते जनजातीय क्षेत्रों के ऊपरी इलाके देश-दुनिया से कट गए हैं। दर्जनों पर्यटक वाहन, राशन-तेल, सेब और आलू बीज से लटे ट्रक फंसे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बूढ़ी नागिन मंदिर के कपाट पांच माह के लिए बंद

Himachal: One died of cold in Chamba, three highway closed due to snowfall, many areas cut

आनी के सरयोलसर में बर्फबारी के चलते बूढ़ी नागिन मंदिर के कपाट पांच माह के लिए बंद हो गए हैं। भुंतर से दिल्ली और चंडीगढ़ के लिए हवाई उड़ानें भी प्रभावित रहीं।

उधर, मनाली से सटे सोलंगनाला, गुलाबा, कोठी और मढ़ी में बर्फ की चाह में शुक्रवार को सैकड़ों पर्यटक उमड़े और खूब मौज-मस्ती की। 
नवंबर की शुरुआत में ही बर्फबारी से जनजातीय क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

दो दिन में रोहतांग दर्रे पर 110 सेंटीमीटर, बारालाचा में 130, कुंजुम दर्रा में 80, कोकसर में 50, जिला मुख्यालय केलांग में 15, जलोड़ी दर्रे में 20, सोलंगनाला में 15 सेंटीमीटर बर्फबारी रिकॉर्ड हुई है। लाहौल-स्पीति के कई लोग कुल्लू, मनाली, पतलीकूहल आदि क्षेत्रों में फंसे हैं।

पर्यटन नगरी डलहौजी के लक्कड़मंडी, पौलहाणी माता, जोत, भरमौर, पांगी, तीसा की चोटियों और निचले क्षेत्रों में बर्फबारी ने लोगों को घरों में ही कैद करके रख दिया। कांगड़ा में धौलाधार और बड़ा भंगाल की चोटियों पर बर्फबारी, जबकि निचले कई क्षेत्रों में बारिश हुई है। 

कहां कितनी बारिश 

Himachal: One died of cold in Chamba, three highway closed due to snowfall, many areas cut
क्षेत्र    मिलीमीटर 
डल्हौजी      46 
चंबा       41
घुमारवीं    40 
मनाली    28
भुंतर      21
कल्पा    16
मंडी      15
धर्मशाला    13
जोगिंद्रनगर     13
सुंदरनगर     11

 

तापमान न्यूनतम डिग्री सेल्सियस 

Himachal: One died of cold in Chamba, three highway closed due to snowfall, many areas cut
शिमला     6.9
सुंदरनगर    9.5
भुंतर        8.1
कल्पा       0.7
मनाली      2.4
धर्मशाला    9.8
ऊना      14.0
केलांग      -1.9
मंडी      11.2
चंबा      7.4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed