{"_id":"610eaea58ebc3e789c6470f2","slug":"himachal-now-you-can-get-covid-vaccine-without-registration","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: अब बिना पंजीकरण लगवा सकते हैं कोविड वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: अब बिना पंजीकरण लगवा सकते हैं कोविड वैक्सीन
Sat, 07 Aug 2021 09:32 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 07 Aug 2021 09:32 PM IST
सार
स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि लोग चाहें तो कोविड टीकाकरण केंद्र जाकर अधिक जानकारी लेकर टीकाकरण करवा सकते हैं।
विज्ञापन
वैक्सीन(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में कोविड वैक्सीन की पहली खुराक लेने के इच्छुक 18 या इससे अधिक आयु वर्ग के लोगों को अब पंजीकरण करवाना आवश्यक नहीं होगा। स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि लोग चाहें तो कोविड टीकाकरण केंद्र जाकर अधिक जानकारी लेकर टीकाकरण करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिनको दूसरी खुराक लगनी है, उन्हें कोविन पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करवाने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
वे अपने निकट के कोविड वैक्सीनेशन केंद्र जाकर दूसरी खुराक लगवा सकते हैं। लाभार्थी कोविशील्ड की पहली खुराक के 84 दिन पूरे होने के बाद या कोविड संक्रमण से ठीक होने के तीन माह के बाद वैक्सीनेशन की दूसरी खुराक ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि लोग कोविन पोर्टल पर जाकर अपने नजदीकी वैक्सीनेशन सेंटर में सत्र की उपलब्धता की जानकारी ले सकते हैं और टीका लगवा सकते हैं।
विज्ञापन