फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal: Now the Directorate of Recruitment will recruit on posts similar to Group C, the govt has changed th

Himachal: अब ग्रुप सी के समान पदों पर भर्ती निदेशालय ही करेगा भर्तियां, सरकार ने बदली पुरानी व्यवस्था

Sun, 10 Aug 2025 09:58 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 10 Aug 2025 09:58 AM IST
सार

 प्रदेश में अब ग्रुप सी के समान पदों पर भर्ती निदेशालय के माध्यम से ही भर्तियां होंगी। कार्मिक विभाग ने सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों और जिला उपायुक्तों को इस बाबत निर्देश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन
Himachal: Now the Directorate of Recruitment will recruit on posts similar to Group C, the govt has changed th
हिमाचल सरकार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में अब ग्रुप सी के समान पदों पर भर्ती निदेशालय के माध्यम से ही भर्तियां होंगी। कार्मिक विभाग ने सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों और जिला उपायुक्तों को इस बाबत निर्देश जारी कर दिए हैं। राज्य में विभिन्न विभागों में समान पदों की केंद्रीकृत भर्ती के लिए भर्ती निदेशालय गठित किया गया है। विशिष्ट पद भरने को विभाग स्वतंत्र रहेंगे। भर्ती प्रक्रिया पेशेवर बनाने के लिए राज्य सरकार ने पुरानी व्यवस्था में बदलाव किया है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: पूर्व सैनिक आत्महत्या मामला: चार पेज का सुसाइड नोट मिला, परिवार में कलह, बैंक में काम के दबाव का जिक्र

विज्ञापन

 

भर्ती निदेशालय अब विभिन्न विभागों में ग्रुप सी के समान पदों के लिए सीधी भर्ती का विशेष रूप से संचालन करेगा। ऐसे पदों में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) और इसी तरह के पद शामिल हैं, जिनकी आवश्यकता कई विभागों को होती है। भर्ती गतिविधियों को केंद्रीकृत कर प्रक्रिया में अधिक दक्षता, एकरूपता और पारदर्शिता लाने की सोच है। अधिकारियों का मानना है कि इससे समान पदों के लिए विभागवार अधियाचनों के कारण होने वाली देरी में भी कमी आएगी।

अधिसूचना में सामान्य और विभाग विशिष्ट पदों के बीच स्पष्ट रूप से अंतर किया गया है। विशिष्ट पदों के लिए विभाग स्वयं भर्तियां करवा सकेंगे। शिक्षा विभाग के तहत जूनियर बेसिक टीचर (जेबीटी) के पद मौजूदा भर्ती प्रक्रिया में अपरिवर्तित रहेंगे। विभाग पद की प्रकृति और स्तर के आधार पर हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग या हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग जैसी भर्ती एजेंसियों को सीधे अधियाचन भेजना जारी रखेंगे। इन्हें भर्ती निदेशालय के माध्यम से भेजने की आवश्यकता नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed