फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Now students of fifth and eighth grade will be promoted

हिमाचल: अब पांचवीं और आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को प्रमोट करने की तैयारी

Tue, 07 Apr 2020 05:51 AM IST
Krishan Singh विपिन चौधरी, अमर उजाला, धर्मशाला
विपिन चौधरी, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 07 Apr 2020 05:51 AM IST
विज्ञापन
Himachal: Now students of fifth and eighth grade will be promoted

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड पांचवीं और आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को भी अगली कक्षा के लिए प्रमोट करने की तैयारी में है। इसके साथ ही बोर्ड पांचवीं कक्षा के रद्द हुए हिंदी विषय के पेपर को दोबारा न लेने के पक्ष में है। बोर्ड के पदाधिकारी मंगलवार को बैठक कर मंजूरी के लिए प्रदेश सरकार को यह प्रस्ताव भेजेंगे। बैठक में जमा दो कक्षा की शेष परीक्षाओं और पेपरों के मूल्यांकन को लेकर भी चर्चा की जाएगी। 

विज्ञापन


प्रदेश सरकार इससे पहले पहली से चौथी, छठी, सातवीं, नौवीं और जमा एक कक्षाओं के विद्यार्थियों को अगली कक्षा के लिए प्रमोट कर चुकी है। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि मंगलवार को धर्मशाला में बैठक का आयोजन होगा। इस बैठक में पांच सदस्य भाग लेंगे। बैठक में लॉकडाउन हटने के बाद बोर्ड की ओर से पेपर मूल्यांकन और परीक्षाओं पर लिए जाने वाले फैसलों पर चर्चा की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed