Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: No moong dal, black gram will be available in depots, supply will be from NCCF

हिमाचल: मूंग दाल नहीं, डिपुओं में मिलेगा काला चना, एनसीसीएफ से मिलेगी सप्लाई

Wed, 04 Oct 2023 09:44 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 04 Oct 2023 09:44 AM IST
सार

प्रदेश के राशन डिपो में उपभोक्ताओं को अब मूंग दाल नहीं मिलेगी। इसके बदले में सरकार ने उपभोक्ताओं को काला चना देने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
Himachal: No moong dal, black gram will be available in depots, supply will be from NCCF
काला चना(सांकेतिक) - फोटो : iStock

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के राशन डिपो में उपभोक्ताओं को अब मूंग दाल नहीं मिलेगी। इसके बदले में सरकार ने उपभोक्ताओं को काला चना देने का फैसला लिया है। केंद्र सरकार की एजेंसी एनसीसीएफ से दालों की सप्लाई होगी। माश और मलका का ऑर्डर सरकार को मिल गया है। अब दो दालों के ऑर्डर आने बाकी हैं। डिपो मेें चार दालों की सप्लाई होगी। इसमें से उपभोक्ता पसंद की तीन दालें ले सकेंगे। हिमाचल में साढ़े 19 लाख राशनकार्ड परिवार हैं। हिमाचल और केंद्र सरकार की ओर से उपभोक्ताओं को सब्सिडी पर राशन दिया जा रहा है।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार केंद्र की सरकारी एजेंसी एनसीसीएफ दालों की राशि का भुगतान करेगी। वर्तमान हिमाचल सरकार प्रति राशनकार्ड पर उपभोक्ताओं को मलका, माश, दाल चना और काला चना में से पसंद की तीन दालें दे रही है। इसके अलावा दो लीटर तेल (रिफाइंड और सरसों) चीनी और एक किलो नमक भी हिमाचल सरकार की ओर से सब्सिडी पर दिया जा रहा है। हर महीने आटा और चावल केंद्र सरकार हिमाचल के उपभोक्ताओं को सब्सिडी पर उपलब्ध करा रही है। खाद्य आपूर्ति निगम के प्रबंध निदेशक राजेश्वर गोयल ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से दालें उपलब्ध कराने के ऑर्डर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


डिपुओं में सैंपल लेने के निर्देश
शिमला। खाद्य आपूर्ति निगम के निदेशक राजेश्वर गोयल ने कहा कि उपभोक्ताओं को गुणवत्ता वाला राशन उपलब्ध करवाया जा रहा है। खाद्य नियंत्रक अधिकारियों को लगातार डिपो से दालें, आटा, चावल, नमक और तेल के सैंपल लेने को कहा गया है। गड़बड़ी पाई जाने पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed