फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: woman died six houses gutted in fire in Shimla Kotkhai Himachal Pradesh

हिमाचल प्रदेश: शिमला के कोटखाई में भीषण अग्निकांड, सात घर राख, जिंदा जल गई बुजुर्ग महिला

Wed, 28 Apr 2021 06:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 28 Apr 2021 06:16 PM IST
सार

शिमला जिले की कोटखाई तहसील के फनैल गांव में आग लगने से सात मकान राख हो गए। इस अग्निकांड में एक बुजुर्ग महिला की जिंदा जलने से मौत हो गई है। घटना में करीब चार करोड़ का नुकसान बताया जा रहा है, सात परिवार बेघर हो गए हैं। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार जब एक घर में अचानक आग भड़की तो ग्रामीण जान बचाकर बाहर की ओर भागे।

विज्ञापन
Himachal News: woman died six houses gutted in fire in Shimla Kotkhai Himachal Pradesh
शिमला: फनैल गांव में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

शिमला जिले की कोटखाई तहसील के फनैल गांव में आग लगने से सात मकान राख हो गए। इस अग्निकांड में एक बुजुर्ग महिला की जिंदा जलने से मौत हो गई है। घटना में करीब चार करोड़ का नुकसान बताया जा रहा है, सात परिवार बेघर हो गए हैं। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार जब एक घर में अचानक आग भड़की तो ग्रामीण जान बचाकर बाहर की ओर भागे। लोगों ने घटना की सूचना अग्निशमन केंद्र और जिला प्रशासन को दी। दमकल विभाग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक 75 वर्षीय विमला देवी की जलकर मौत हो गई थी। अग्निकांड में लकड़ी के बने हुए सात घरों के 55 कमरे राख हो गए।

विज्ञापन


घटना में करीब चार करोड़ का नुकसान बताया जा रहा है। तहसीलदार कोटखाई कैलाश कौंडल ने बताया कि प्रभावित परिवारों को 10-10 हजार रुपये की फौरी राहत, एक महीने का राशन, तिरपाल, कंबल और किचन सेट दिए गए हैं। बेघर परिवारों को ठहरने का इंतजाम ग्रामीणों ने कर दिया है। प्रभावित परिवारों में प्रभु दयाल, जय कृष्ण, चिरंजी लाल, ज्ञानचंद, जिया लाल, देवी सिंह, राजेश आदि शामिल हैं। राज्यपाल ने घटना पर दु:ख व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंन फौरी राहत के तौर पर पीड़ितों को राज्य रेडक्रॉस की ओर से कंबल, तिरपाल, किचन सेट और सैनिटेशन किट्स आदि भेजे हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भगवान से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा ने भी घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed