फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Himachal News: woman attempt to commit suicide in bilaspur

बीएड की परीक्षा अच्छी नहीं हुई तो बहू ने लगाया फंदा, सास ने बचाया

Wed, 14 Oct 2020 05:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 14 Oct 2020 05:47 PM IST
विज्ञापन
Himachal News: woman attempt to commit suicide in bilaspur
सांकेतिक तस्वीर

बीएड की परीक्षा अच्छी नहीं होने पर एक विवाहिता ने फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की, लेकिन महिला की सास ने उसे बचा लिया। यह घटना बिलासपुर जिले के बरमाणा थाने के तहत धौनकोठी गांव में हुई। गंभीर हालत के चलते महिला को आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार धौन कोठी गांव में 27 वर्षीय एक विवाहिता ने बुधवार सुबह करीब 6 बजे घर के कमरे में फंदा लगाने की कोशिश की। महिला की शादी एक साल पहले ही स्वरूप सिंह से हुई है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि महिला की बीएड की परीक्षा अच्छी नहीं होने के कारण वह डिप्रेशन में थी। इसके चलते उसने ऐसा कदम उठाया। महिला के ससुराल पक्ष के लोगों ने दिए पुलिस बयान में बताया कि जब विवाहिता ने फंदा लगाया तो उसी समय उसकी सास पहुंच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने महिला को फंदे से लटके देखकर उसे पकड़ लिया और आवाज लगाकर परिवार के अन्य सदस्यों को बुलाया। महिला को जिला अस्पताल लाया गया। यहां से गंभीर हालत के चलते आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है। 


उधर, डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही बरमाणा पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। अभी पुलिस विवाहिता के बयान दर्ज नहीं कर पाई है। ससुराल पक्ष के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। पुलिस कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed