फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal News Water level of Samej Khad increased again 45 meters of road collapsed

Himachal News: समेज खड्ड का फिर बढ़ा जलस्तर, 45 मीटर सड़क ध्वस्त, दो पंचायतों का कटा संपर्क, दो बसें फंसी

Fri, 09 Aug 2024 08:10 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर।
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 09 Aug 2024 08:10 PM IST
सार

वीरवार रात को हुई बारिश के कारण एकबार फिर समेज खड्ड का जलस्तर बढ़ गया है। जिसके कारण वजीर बावड़ी-मोहाली सड़क का एक बड़ा हिस्सा ध्वस्त हो गया है। 

विज्ञापन
Himachal News Water level of Samej Khad increased again 45 meters of road collapsed
समेज खड्ड का जलस्तर बढ़ने से ध्वस्त हुई 45 मीटर सड़क। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बाढ़ प्रभावित समेज क्षेत्र में लोगों की दुश्वारियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। वीरवार रात को हुई बारिश के कारण एकबार फिर समेज खड्ड का जलस्तर बढ़ गया है। इस कारण वजीर बावड़ी-मोहाली सड़क का एक बड़ा हिस्सा ध्वस्त हो गया है। जलस्तर बढ़ने से करीब 45 मीटर सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। ऐसे में क्षेत्र की सरघा और सरपारा पंचायत का देश-दुनिया से संपर्क कट गया है। यातायात अवरुद्ध होने से आने वाले दिनों में क्षेत्र के लोगों की समस्याएं बढ़ने वाली हैं। गौर हो कि बाढ़ प्रभावित समेज और आसपास के क्षेत्रों में वीरवार रात भारी बारिश हुई। भारी बारिश के कारण समेज खड्ड का जलस्तर पहले से काफी अधिक हो गया है।

विज्ञापन


वीरवार रात खड्ड के जलस्तर बढ़ने से सड़क का एक बड़ा हिस्सा भूस्खलन की चपेट में आ गया। भूस्खलन की जद में आने से करीब 45 मीटर सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है, जबकि करीब दस मीटर सड़क का पूरी तरह से नामो-निशान मिट गया है। जिस स्थान पर सड़क क्षतिग्रस्त हुई है, वहां सड़क की नींव बनाने तक की जगह नहीं है। ऐसे में यहां सड़क को बहाल करना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। वहीं, क्षतिग्रस्त मार्ग को फिर से बहाल करने के लिए खड्ड का रुख बदलने की योजना तैयार की गई है। वर्तमान हालात ऐसे हैं कि खड्ड का जलस्तर काफी अधिक है। इस कारण मौके पर मशीन उतारना जोखिमों भरा बना है। खड्ड का जलस्तर घटते ही लोक निर्माण विभाग सड़क बहाली का कार्य शुरू कर पाएगा। लोक निर्माण विभाग मौके पर निर्माण सामग्री लाने में जुटा हुआ है। वहीं, सड़क बाधित होने के कारण सरपारा और सरघा पंचायत का संपर्क देश-दुनिया से कट गया है। क्षेत्र के लोगों की आवाजाही पूरी तरह से ठप पड़ी है। वहीं, मार्ग बाधित होने से सरघा और सरपारा में निगम की एक एक बसें फंसी हुई हैं।
विज्ञापन

 

जलस्तर घटते ही सड़क की मरम्मत का होगा काम
समेज खड्ड का जलस्तर बढ़ने से विभाग की करीब 45 मीटर सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। इसमें से 10 मीटर सड़क पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। विभाग ने मौके पर निर्माण सामग्री पहुंचा दी है। खड्ड का जलस्तर घटते ही सड़क निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा- उदय कौशल, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग ब्रौ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed