{"_id":"65f6a06d30c575f3ef03b1e9","slug":"himachal-news-vikramaditya-singh-flagged-off-14-jcbs-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री विक्रमादित्य ने चलाई JCB: 14 मशीनों को दिखाई हरी झंडी, तारादेवी में बोले, आपदा से निपटने में मिलेगी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री विक्रमादित्य ने चलाई JCB: 14 मशीनों को दिखाई हरी झंडी, तारादेवी में बोले, आपदा से निपटने में मिलेगी मदद
Sun, 17 Mar 2024 01:20 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 17 Mar 2024 01:20 PM IST
विज्ञापन
मंत्री विक्रमादित्य ने चलाई जेसीबी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शनिवार को तारादेवी में करीब 23 करोड़ रुपये से खरीदी 102 नई मशीनों में से 14 जेसीबी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शिमला जोन के ठियोग उपमंडल को 3, चौपाल को 2, धामी को 3, रोहड़ू को 2, शिमला डिवीजन नंबर-1, जुब्बल, कोटखाई और एनएच ठियोग के लिए एक-एक मशीनें आवंटित की गई हैं।
विज्ञापन
इस दौरान मंत्री ने जेसीबी को चलाकर परखा। विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि इन मशीनों को जेम पोर्टल के माध्यम से खरीदा गया है। इससे लगभग 10 करोड़ रुपये की बचत हुई है। लोक निर्माण विभाग के लिए खरीदी गई 102 मशीनों को प्रदेशभर के मंडलों में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
शिमला जिले के उपमंडलों में 14 मशीनों को भेजा गया है, ताकि आपदा एवं अन्य घटनाओं से निपटने में परेशानी न हो। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग ईएनसी अजय गुप्ता, अधीक्षण अभियंता (मेकेनिकल) सीडी ठाकुर, अधिशाषी अभियंता (मेकेनिकल) अमित शर्मा, आरके चांदला, राजेश अग्रवाल, रोहित सूद मौजूद रहे।
विज्ञापन
क्या है जेम पोर्टल
जेम (गवर्नमेंट ई मार्केट) भारत में विभिन्न सरकारी विभागों, संगठनों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों की ओर से आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं की ऑनलाइन खरीद की सुविधा के लिए एक पोर्टल है। सरकारी खरीद में पारदर्शिता बढ़ाने, दक्षता में सुधार और खरीद में तेजी लाने के लिए 19 अगस्त 2016 को वाणिज्य मंत्रालय ने इस पोर्टल को लांच किया था। पोर्टल विभिन्न संगठनों और विभागों के लिए सामानों की बिक्री और खरीद के लिए एक केंद्र तथा खुले ऑनलाइन मार्केट प्लेस के रूप में कार्य करता है।