फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: Two-fold rise in Kiwi fruit price and mosambi price as coronavirus hits economy

कोरोना की मार से कीवी-मौसमी के दाम हुए दोगुना, दिल्ली में खपत अधिक होने से कम पहुंच रही सप्लाई

Sat, 24 Apr 2021 12:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 24 Apr 2021 12:09 PM IST
सार

कोरोना महामारी के बीच फलों के दाम भी आसमान छूने लगे हैं। कीवी, कच्चा नारियल और मौसमी के दामों में दोगुनी बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा पपीता भी मंहगा हुआ है। रमजान के महीने में पपीते की खपत अधिक होती है। बाजार में आमतौर पर 25 रुपये में मिलने वाली एक कीवी के दाम आजकल 50 रुपये चल रहे हैं। इतना ही नहीं जो पपीता एक माह पहले तक 40 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा था वह अब 60 रुपये किलो हो गया है।

विज्ञापन
Himachal News: Two-fold rise in Kiwi fruit price and mosambi price as coronavirus hits economy
कीवी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना महामारी के बीच फलों के दाम भी आसमान छूने लगे हैं। कीवी, कच्चा नारियल और मौसमी के दामों में दोगुनी बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा पपीता भी मंहगा हुआ है। रमजान के महीने में पपीते की खपत अधिक होती है। बाजार में आमतौर पर 25 रुपये में मिलने वाली एक कीवी के दाम आजकल 50 रुपये चल रहे हैं। इतना ही नहीं जो पपीता एक माह पहले तक 40 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा था वह अब 60 रुपये किलो हो गया है।

विज्ञापन


बाजार में उपलब्ध पानी वाले नारियल के दाम भी 55 रुपये से बढ़कर 100 रुपये पहुंच गए हैं। इसके अलावा मौसमी के दाम 75 रुपये से 120 रुपये प्रतिकिलो हो गए हैं। सब्जी मंडी फल विक्रेता जसवीर सिंह ग्रोवर के मुताबिक एक हफ्ते में कच्चा नारियल, मौसमी और कीवी के दामों में दोगुनी बढ़ोतरी हुई है। फलों के राजा आम के दामों में कमी जरूर आई है। दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़ने के बाद फलों की सप्लाई घटी हैै। इस कारण शिमला की सब्जी मंडी में बढ़े दामों पर फल मिल रहे हैं।

विज्ञापन

 

दामों में एक हफ्ते में आया बदलाव 
फल पहले अब
कीवी 25 50
कच्चा नारियल 55 100
मौसमी 75 120
आम   120 80


संतरे की फसल नष्ट, दाम दोगुना 

महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से आने वाला संतरा मंडियों में लगभग खत्म होने की कगार पर है। शहर के इक्का दुक्का विक्रेता ही की संतरा बेच रहे हैं। फल विक्रेताओं के मुताबिक अमरावती और ग्वालियर में इस बार संतरे की फसल नष्ट हुई है। इस कारण 20 फीसदी संतरा ही मार्केट में पहुंचा है। आमतौर पर 40 से 50 रुपये किलो बिकने वाले संतरे के दाम इस बार 70 से 100 रुपये चल रहे हैं। फसल कम होने से दिल्ली में आढ़ती भी संतरे को स्टोर नहीं कर पाए। ऐसे में मई के अंत तक चलने वाला संतरा अप्रैल माह में ही मंडी से गायब हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed