{"_id":"5fba5d96e9d6612c3c241eaf","slug":"himachal-news-two-drunken-policemen-suspended-in-chamba","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीकर नाके पर ड्यूटी दे रहे दो पुलिस कर्मचारी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पीकर नाके पर ड्यूटी दे रहे दो पुलिस कर्मचारी निलंबित
Sun, 22 Nov 2020 06:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 22 Nov 2020 06:16 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रात को नाके पर शराब पीकर ड्यूटी करने के आरोप में दो पुलिस कर्मचारी निलंबित कर दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक चंबा अरुल कुमार ने दोनों के खिलाफ विभागीय जांच भी बैठा दी है। जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक दोनों को लाइन हाजिर किया गया है। शनिवार रात एसपी शहर में लगने वाले नाकों और गश्त की जांच पड़ताल करने पहुंचे थे।
विज्ञापन
भरमौर चौक पर लगाए नाके पर तैनात दो पुलिस कर्मचारियों से बात करने पर इनके शराब पीने का शक हुआ। उन्होंने दोनों का चंबा मेडिकल कॉलेज में मेडिकल करवाया। जांच में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद दोनों को निलंबित करने के आदेश जारी किए। भरमौर चौक के अलावा पुलिस अधीक्षक ने कई अन्य नाकों की भी पड़ताल की।
विज्ञापन
एसपी की इस कार्रवाई से जिले के सभी पुलिस कर्मचारियों में हड़कंप है। वहीं, जिले के सभी लोग पुलिस अधीक्षक की कार्रवाई की तारीफ कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि रात को नाके पर तैनात दो पुलिस कर्मचारी शराब पीकर ड्यूटी कर रहे थे। इन्हें निलंबित कर लाइन हाजिर किया गया है। साथ ही विभागीय जांच भी बैठाई गई है। उन्होंने कहा कि रात को नियमित रूप से पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी की चेकिंग की जाएगी।
विज्ञापन