{"_id":"5feef3a89d2a1a35b3485b41","slug":"himachal-news-two-dies-after-inhaling-gas-from-angithi-in-solan","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस से दम घुटने से दो की मौत, दिल्ली से मालिक के साथ घूमने आए थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस से दम घुटने से दो की मौत, दिल्ली से मालिक के साथ घूमने आए थे
Fri, 01 Jan 2021 10:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मपुर (सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मपुर (सोलन)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 01 Jan 2021 10:08 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से सोलन के बड़ोग अपने मालिक के साथ घूमने आए कुक और चालक की अंगीठी में जलाए कोयले की गैस से दम घुटने से मौत हो गई है। मामला बड़ोग में एक निजी कोठी का है। इसमें दिल्ली से एक पर्यटक परिवार सहित नववर्ष मनाने कुक और ड्राइवर के साथ आया था। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
धर्मपुर पुलिस थाना प्रभारी दयाराम ठाकुर के अनुसार दिल्ली का रहने वाला एक व्यक्ति निजी कोठी में अपने रिश्तेदार के घर आया हुआ था। उनके साथ ड्राइवर और कुक भी थे। 30 दिसंबर को कोठी के सर्वेंट क्वार्टर में दोनों सोने चले गए। इस दौरान उन्होंने कोयले की अंगीठी जला रखी थी।
विज्ञापन
31 दिसंबर को जब दोनों कमरे से बाहर नहीं आए तो मालिक ने उन्हें जाकर देखा और पाया कि दोनों बेसुध पड़े हैं, जिनकी मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना कोठी मालिक ने तुरंत पुलिस को दी। मृतकों में चालक देवेंद्र कुमार (37) निवासी आजादपुर नई दिल्ली और कुक लाल चंद (35) निवासी जनकपुरी, नई दिल्ली के रहने वाले थे।
विज्ञापन