फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   himachal news: Two arrested for cheating in JOA IT exam in sundernagar mandi himachal pradesh

हिमाचल: जेओए परीक्षा में नकल करते निजी स्कूल का शिक्षक सहयोगी के साथ गिरफ्तार, केस दर्ज

Sun, 24 Apr 2022 10:31 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर(मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर(मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 24 Apr 2022 10:31 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) पोस्ट कोड-939 की लिखित परीक्षा रविवार को करवाई। इसके लिए प्रदेश भर में 517 केंद्र बनाए गए थे। 300 पदों के लिए करीब सवा लाख अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए गए थे।

विज्ञापन
himachal news: Two arrested for cheating in JOA IT exam in sundernagar mandi himachal pradesh
हमीरपुर में जेओए आईटी की परीक्षा के बाद केंद्र से बाहर आते अभ्यर्थी। - फोटो : संवाद

विस्तार

जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (जेओए) आईटी की परीक्षा में सुंदरनगर निजी एमएलएसएम कॉलेज के परीक्षा केंद्र में नकल करते अभ्यर्थी निजी स्कूल के शिक्षक को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से परीक्षा में पूछे गए सभी सवालों के जवाब बरामद किए गए। कॉलेज स्टाफ की त्वरित कार्रवाई के चलते आरोपी अभ्यर्थी तक सवाल पहुंचाने वाले परीक्षा केंद्र के बाहर बैठे उसके सहयोगी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। कॉलेज के दोनों परीक्षा केंद्रों में अभ्यर्थियों के प्रश्नपत्र और आंसरशीट सील कर दिए हैं। कॉलेज प्राचार्य की शिकायत पर सुंदरनगर थाना पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


एसडीएम की सूचना पर परीक्षा केंद्र में उपायुक्त अरिंदम चौधरी और पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री भी पहुंच गए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कॉलेज प्राचार्य डॉ. सीपी कौशल से जानकारी मिली कि 11 बजे परीक्षा शुरू हुई और करीब 11:30 बजे आरोपी अभ्यर्थी ने ड्यूटी पर तैनात महिला प्राध्यापक से शौचालय जाने का आग्रह किया। युवक वापस आया तो उस पर नकल करने का संदेह हुआ। महिला प्राध्यापक ने इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर परीक्षा अधीक्षक वहां आकर युवक की तलाशी लेने लगे तो उसने प्राध्यापक से हाथापाई कर भागने का प्रयास किया, लेकिन उसे पकड़ लिया गया। सूचना मिलने पर वहां पहुंची पुलिस ने उसके पास से सभी प्रश्नों के जवाब बरामद किए। पूछताछ के बाद उसने अपने सहयोगी के बारे में बताया, जिसे बाहर जाकर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने सभी अभ्यर्थियों और कॉलेज स्टाफ से भी पूछताछ की। पुलिस आशंका जता रही है कि इस मामले और लोग भी शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

300 पदों के लिए सवा लाख अभ्यर्थियों को भेजे थे कॉल लेटर
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) पोस्ट कोड-939 की लिखित परीक्षा रविवार को करवाई। इसके लिए प्रदेश भर में 517 केंद्र बनाए गए थे। 300 पदों के लिए करीब सवा लाख अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए गए थे। परीक्षा सुबह 11 बजे से लेकर एक बजे तक चली। 

परीक्षा स्थगित नहीं होगी: आयोग सचिव
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि यह एक ही कॉलेज का मामला है, ऐसे में परीक्षा स्थगित नहीं होगी। नकल करने वाले अभ्यर्थी के खिलाफ स्थानीय परीक्षा अधीक्षक ने पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया है।  उन्होंने कहा कि एक अन्य अभ्यर्थी पेपर खत्म होने के बाद ओएमआर शीट लेकर परीक्षा केंद्र से बाहर चला गया था, जिसका रिकॉड जांचकर उसके नंबर पर कॉल करने के बाद वह एक घंटे बाद ओएमआर शीट लौटाने आया। जिस पर उसके खिलाफ भी पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया है। 

ऊना के बहडाला केंद्र में भी हुआ हंगामा
जेओए परीक्षा केंद्र बहडाला में भी नकल करवाने के आरोप में एक युवक ने हंगामा कर दिया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत करवाया। इस दौरान नकल करते हुए पर्ची के साथ पकड़े गए युवक का यूएमसी केस बनाकर हमीरपुर भेज दिया है। युवक से पुलिस ने सदर थाना ऊना में ले जाकर पूछताछ की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed