फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Himachal News: trout fish demand decline amid covid

दुनिया भर में मशहूर ट्राउट मछली को नहीं मिले रहे खरीदार

Sat, 12 Jun 2021 10:48 AM IST
अरविन्द ठाकुर अंकुल वर्मा, अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अंकुल वर्मा, अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 12 Jun 2021 10:48 AM IST
सार

ट्राउट के लिए ग्राहक नहीं मिल रहे हैं। प्रदेश से महानगरों के बड़े बड़े होटलों में ट्राउट भेजी जाती है। लेकिन कोविड में लगे लॉकडाउन के बाद लगभग होटल बंद रहे और जहां होटल खुले रहे वहां पर कारोबार नहीं हुआ।

विज्ञापन
Himachal News: trout fish demand decline amid covid
ट्राउट फिश (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुनिया भर में मशहूर ट्राउट फिश को कोरोना काल में खरीदार नहीं मिल रहे हैं। कोलबांध में मत्स्य विभाग ने पिछले दो माह में केवल 80 किलो ट्राउट फिश की बिक्री की है। झील में अभी भी 4 टन मछली बिक्री के लिए तैयार है। विभाग ने कुछ सप्ताह पहले ट्राउट के दाम 550 से 450 रुपये प्रति किलोग्राम किए थे। बावजूद खरीदार नहीं मिल रहे हैं। 16 जून से मछली का शिकार दो माह के लिए बंद होने जा रहा है। अब विभाग ट्राउट मछली के दाम 350 रुपये प्रति किलोग्राम करने जा रहा है। 

विज्ञापन


छह माह पहले मत्स्य विभाग ने करीब 30 हजार ट्राउट का बीज कोलबांध में डाला था। यह बीज विभाग ने कोलबांध झील में ट्रायल के लिए डाला था कि यहां पर ट्राउट तैयार करने के लिए वातावरण सही है या नहीं। लेकिन इस झील का वातावरण इतना सही निकला कि तीन से चार माह में ही यहां पर 300 से 350 ग्राम तक की ट्राउट तैयार हो गई। ट्राउट तैयार होने के बाद इसके लिए ग्राहक नहीं मिल रहे हैं। प्रदेश से महानगरों के बड़े बड़े होटलों में ट्राउट भेजी जाती है। लेकिन कोविड में लगे लॉकडाउन के बाद लगभग होटल बंद रहे और जहां होटल खुले रहे वहां पर कारोबार नहीं हुआ। जिसके चलते ट्राउट कि डिमांड न के बराबर रही। 
विज्ञापन


मत्स्य विभाग के अतिरिक्त निदेशक श्याम लाल ने बताया कि पिछले दो माह में कोलबांध से केवल 80 किलो ट्राउट की बिक्री हुई है। अभी करीब चार टन ट्राउट सप्लाई के लिए तैयार है, लेकिन कोविड के कारण ग्राहक नहीं मिल रहे हैं। बिक्री न होने के चलते बीच में इसके दाम 450 रुपये प्रति किलो कर दिए गए थे। उसके बावजूद भी ग्राहक नहीं मिल रहे हैं।  अब कोलबांध में तैयार की गई ट्राउट के दाम 350 रुपये प्रति किलोग्राम करने के लिए आला अधिकारियों को पत्र लिखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed