फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Trains will run on old numbers for now running them with new numbers is currently banned

Himachal News: अभी पुराने नंबरों पर दौड़ेंगी ट्रेनें, नए नंबर से चलाने पर फिलहाल रोक

Sun, 30 Jun 2024 01:24 PM IST
अंकेश डोगरा सुरेश बसन, संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
सुरेश बसन, संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 30 Jun 2024 01:24 PM IST
सार

पहली जुलाई से नए नंबर के साथ ट्रेनों ने पटरी पर दौड़ना था। इस संबंध में रेलवे ने बीते दिनों एक सूचना भी नए ट्रेन नंबर के साथ जारी की थी। अब आगामी निर्देशों तक उस सूचना पर रोक लगा दी गई है। 
 

विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जिलों के प्रमुख तीन रेलवे स्टेशन पर आवागमन करने वाली छह ट्रेनों के नए नंबर जारी होने के निर्देश पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। रेलवे बोर्ड अंबाला मंडल की ओर से जारी सूचना के अनुसार पहली जुलाई से नए नंबर के साथ ट्रेनों ने पटरी पर दौड़ना था। इस संबंध में रेलवे ने बीते दिनों एक सूचना भी नए ट्रेन नंबर के साथ जारी की थी। अब आगामी निर्देशों तक उस सूचना पर रोक लगा दी गई है। रेलवे बोर्ड की ओर से होल्ड किए गए निर्देश के बाद अब पुराने नंबर के साथ ट्रेनें आवागमन करती रहेंगी। 

विज्ञापन


ऊना की छह ट्रेनों के अलावा प्रदेश की कालका-शिमला के बीच दौड़ने वाली दो ट्रेनों के नंबर भी बदले गए थे। फिलहाल रेलवे बोर्ड ने वर्तमान शून्य के साथ शुरू होने वाले नंबर संग ही ट्रेनों को दौड़ाने का फैसला लिया है। इससे पूर्व रेलवे बोर्ड के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की थी कि यात्रियों की सुविधा और ट्रेनों की पहचान को आसान बनाने के लिए कई एमईएमयू ट्रेनों के नंबर बदले जाने थे। इसमें शून्य हटाकर नियमित नया ट्रेन नंबर 64563-64564 अंकित किया गया। 
विज्ञापन


बता दें कि कोविड के समय इन ट्रेनों को पांच से सात अंकों के आधार पर तबदील किया गया था। फिर इन्हें जीरो की शुरुआत के साथ परिवर्तित कर दिया गया। जून माह में रेलवे ने जीरो नंबर को हटा नए नियमित नंबर संग ट्रेनें चलाने का फैसला भी सामने आया। बाकायदा रेलवे बोर्ड अंबाला के अधीन पड़ती कई ट्रेनों सहित ऊना की छह और कालका-शिमला के बीच चलने वाली दो ट्रेनों के नंबर बदलने की सूची जारी हुई। हालांकि नंबर बदलने के साथ ट्रेनों की समयसारिणी आदि में कोई बदलाव नहीं किया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली जुलाई से जीरो नंबर से चलने वाली ट्रेनों के नंबर में परिर्वतन के फैसले को फिलहाल होल्ड किया गया है। आगामी निर्देशों तक नए नंबर जारी नहीं किए जाएंगे। इसमें ऊना से अवागमन करने वाली ट्रेनें वर्तमान ट्रेन नंबर के साथ ही पटरी पर दौड़ती रहेंगी- मनदीप भाटिया, डीआरएम रेलवे बोर्ड, अंबाला मंडल

ट्रेनों के नए और पुराने नंबरों की सूची 
वर्तमान नंबर नया नंबर ट्रेन
04593  64563  अंबाला से अंब अंदौरा 
04594 64564 अंब अंदौरा से अंबाला
04501 64511 हरिद्वार से ऊना
04502 64512 ऊना से हरिद्वार
06997 74991 अंबाला-दौलतपुर चौक
06998 74992 दौलतपुर चौक-अंबाला
04505  52446 शिमला से कालका
04506 52445  कालका से शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed