{"_id":"614b1c4f8ebc3eb3bc3e9912","slug":"himachal-news-three-ips-officers-new-appointment-orders-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: तीन आईपीएस अधिकारियों के नए नियुक्ति आदेश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: तीन आईपीएस अधिकारियों के नए नियुक्ति आदेश जारी
Wed, 22 Sep 2021 05:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 22 Sep 2021 05:37 PM IST
सार
नियुक्ति का इंतजार कर रहे आईपीएस अधिकारी रमेश चंद छाजटा को पुलिस अधीक्षक लीव रिजर्व पुलिस मुख्यालय शिमला के पद पर नियुक्ति दी गई है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश सरकार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों के नए नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। एसपी विजिलेंस उत्तरी रेंज धर्मशाला राजेश कुमार धर्माणी को एसपी पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज डरोह के पद पर बदला गया है। नियुक्ति का इंतजार कर रहे आईपीएस अधिकारी रमेश चंद छाजटा को पुलिस अधीक्षक लीव रिजर्व पुलिस मुख्यालय शिमला के पद पर नियुक्ति दी गई है। इसी तरह दिवाकर शर्मा को हमीरपुर स्थित चौथी आईआरबी जंगलबैरी में कमांडेंट नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
के. संजयमूर्थी की भारत सरकार में सचिव उच्च शिक्षा के पद पर नियुक्ति
हिमाचल काडर के आईएएस अधिकारी के. संजयमूर्थी की भारत सरकार में सचिव उच्च शिक्षा के पद पर नियुक्ति की गई है। इससे पहले वह नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर विकास निगम के प्रबंध निदेशक के पद पर नियुक्त थे।
विज्ञापन