{"_id":"604f3e398ebc3ec4965b2a5d","slug":"himachal-news-thirty-percent-discount-om-himachal-tourism-corporation-hotels","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन निगम के होटलों में एक से 15 अप्रैल तक बुकिंग पर 30 फीसदी छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन निगम के होटलों में एक से 15 अप्रैल तक बुकिंग पर 30 फीसदी छूट
Tue, 16 Mar 2021 11:23 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 16 Mar 2021 11:23 AM IST
सार
- हिमाचल पर्यटन विकास निगमी का बड़ा फैसला
- एक से 15 अप्रैल तक बुकिंग करवाने पर 30 फीसदी छूट
- 31 मार्च को समाप्त हो रहा 40 फीसदी का विंटर सीजन डिस्काउंट
विज्ञापन
होटल (फाइल फोटो)
- फोटो : Pexels.com
विस्तार
हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के होटलों में एक से 15 अप्रैल तक बुकिंग करवाने पर 30 फीसदी छूट मिलेगी। देश और प्रदेश के सैलानियों को रिझाने के लिए निगम ने यह फैसला लिया है। 31 मार्च को 40 फीसदी का विंटर सीजन डिस्काउंट समाप्त हो रहा है।
विज्ञापन
कोरोना संकट के चलते बीते वर्ष हिमाचल में प्रभावित हुए होटल कारोबार को पटरी पर लाने के लिए निगम ने अपने होटलों में बुकिंग पर छूट देने का फैसला लिया है। देवभूमि हिमाचल में आने वाले सैलानियों को रिझाने के लिए निगम ने प्रदेश के करीब 60 होटलों में डिस्काउंट देने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
शिमला, मनाली, धर्मशाला, डलहौजी, कसौली, चंबा सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में स्थित निगम के होटलों में छूट की सुविधा मिलेगी। कमरों की बुकिंग करवाने के लिए सैलानियों को पर्यटन निगम की वेबसाइट पर सभी होटलों की रेट लिस्ट के साथ जानकारी मिलेगी। निगम ने इस बाबत वेबसाइट को अपडेट कर दिया है।
विज्ञापन