फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal news: There will not be lunch break in schools together and separate time for students to come and go

स्कूलों में एक साथ लंच ब्रेक नहीं, विद्यार्थियों के आने और जाने का समय भी रहेगा अलग-अलग

Sat, 30 Jan 2021 10:50 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 30 Jan 2021 10:50 AM IST
विज्ञापन
himachal news: There will not be lunch break in schools together and separate time for students to come and go
उच्च शिक्षा निदेशालय

हिमाचल प्रदेश में एक फरवरी से खुल रहे सरकारी स्कूलों में एकसाथ सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों की लंच ब्रेक नहीं होगी। विद्यार्थियों के बीच उचित शारीरिक दूरी बनाए रखने के लिए हर कक्षा के लिए अलग लंच ब्रेक का समय तय किया गया है। विद्यार्थियों के स्कूल आने और जाने का समय भी अलग रहेगा। इसमें 10 से 15 मिनट का अंतर रखा गया है।  प्रदेश के कई स्कूलों के प्रिंसिपलों ने जिला उपनिदेशकों के माध्यम से निदेशालय में माइक्रो प्लान भेज दिया है। हर स्कूल का अलग प्लान है। विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार प्रिंसिपलों ने माइक्रो प्लान तैयार किए हैं। इसके तहत ही एक फरवरी से सरकारी स्कूलों में 5वीं और 8वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की नियमित कक्षाएं लगेंगी। स्कूल आने के लिए किसी भी विद्यार्थी पर दबाव नहीं डाला जाएगा। हाजिरी को अनिवार्य नहीं किया गया है। पहले की तरह ऑनलाइन पढ़ाई भी जारी रहेगी। 

विज्ञापन


उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि कई जिलों से माइक्रो प्लान शिक्षा निदेशालय पहुंच गए हैं। अधिकांश प्रिंसिपलों ने लंच टाइम अलग-अलग तय किया है। विद्यार्थियों के स्कूल आने और वापस जाने के समय में भी अंतर रखा गया है। अधिक विद्यार्थियों की संख्या वाले स्कूलों में एक दिन छोड़कर नौवीं-जमा एक कक्षा के विद्यार्थियों को बुलाने की योजना भी कई स्कूलों ने बनाई है। पांचवीं, आठवीं, दसवीं और 12वीं कक्षा की रोजाना कक्षाएं लगाई जाएंगी। प्रार्थना सभाओं पर रोक रहेगी। खेलकूद के पीरियड भी नहीं लगेंगे। फेस मास्क पहनकर ही विद्यार्थियों और शिक्षकों को स्कूल परिसर में प्रवेश मिलेगा। प्रवेश गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग से तापमान जांचा जाएगा। व्यवस्था जांचने के लिए शिक्षकों की विशेष कमेटियां बनाई जाएंगी। स्कूल परिसरों में रिटायरमेंट पार्टियों सहित अन्य सामूहिक आयोजन पर रोक रहेगी। शिक्षकों को गाड़ियां पूल कर आने पर भी पहले की तरह मनाही रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed