फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal News State Health Corporation will buy medicines and equipment worth one crore for hospitals

Himachal News: अस्पतालों के लिए एक करोड़ की दवाइयां और उपकरण खरीदेगा प्रदेश स्वास्थ्य निगम, मांगे आवेदन

Tue, 23 Jul 2024 06:40 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 23 Jul 2024 06:40 PM IST
सार

हिमाचल सरकार ने अस्पताल और मेडिकल कॉलेजों के लिए एक करोड़ रुपये की दवाइयां और उपकरण खरीदने का फैसला लिया है। इसके लिए अस्पतालों से प्रपोजल मांगी गई है। 

विज्ञापन
Himachal News State Health Corporation will buy medicines and equipment worth one crore for hospitals
स्वास्थ्य विभाग, हिमाचल प्रदेश - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल के अस्पतालों में दवाओं और उपकरणों की कमी दूर होगी। प्रदेश सरकार ने अस्पताल और मेडिकल कॉलेजों के लिए एक करोड़ रुपये की दवाइयां और उपकरण खरीदने का फैसला लिया है। इसके लिए अस्पतालों से प्रपोजल मांगी गई है। स्वास्थ्य विभाग के प्रस्ताव के बाद निगम दवाओं की खरीद करेगा। हिमाचल में छह मेडिकल कॉलेज और 100 से ज्यादा अस्पताल हैं। हर बीमारियों की दवाइयों की खरीद की जानी है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि ऑपरेशन थियेटर में नए उपकरण स्थापित किए जाने हैं। सालों से कई अस्पतालों के लिए खरीद नहीं हुई है। हालांकि अस्पताल प्रबंधन की ओर से सरकार से बार बार उपकरण खरीदारी की मांग की जा रही है। ऐसे में सरकार ने लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए उपकरण खरीदने का फैसला लिया है। हिमाचल में कई ऐसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है, जिन्हें अपग्रेड किया गया है। इनमें भी मरीजों के ऑपरेशन करने के लिए चिकित्सा सामग्री की जरूरत है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार ने दवाइयां और मशीन खरीदने के लिए स्वास्थ्य निगम बनाया है। विभाग के खरीद फरोख्त का प्रस्ताव आने के बाद यह निगम अपने स्तर पर टेंडर के माध्यम से खरीदारी करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed