{"_id":"6017ec578ebc3e31b5383e2e","slug":"himachal-news-special-operation-medal-to-officers-of-indian-coast-guard","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर जिले के तटरक्षक बल के दो अधिकारियों को स्पेशल ऑपरेशन मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर जिले के तटरक्षक बल के दो अधिकारियों को स्पेशल ऑपरेशन मेडल
Mon, 01 Feb 2021 05:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 01 Feb 2021 05:27 PM IST
विज्ञापन
कमांडेंट सचिन वर्मा और कमांडेंट अनुराग चौधरी को स्पेशल ऑपरेशन मेडल से नवाजा गया है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला हमीरपुर के भारतीय तटरक्षक बल के दो अधिकारियों को भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक ने सोमवार को ‘सागर आरक्षा’ स्पेशल ऑपरेशन मेडल से नवाजा है। भारतीय तटरक्षक बल के स्थापना दिवस पर कमांडेंट सचिन वर्मा और कमांडेंट अनुराग चौधरी ने स्पेशल ऑपरेशन मेडल हासिल कर जिला और हिमाचल का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
दोनों अधिकारियों ने सितंबर 2020 में श्रीलंका से करीब 40 किलोमीटर की दूरी पर तेल की आपूर्ति करने वाले एक समुद्री जहाज में भीषण अग्निकांड के दौरान 22 क्रू मेंबर की जान बचाई थी। जहाज को सुरक्षित निकालने के साथ दोनों ने लगातार 15 दिन तक समुद्र को भयानक प्रदूषण से बचाया। जहाज के इंजन कक्ष में विस्फोट होने के कारण मोटर टैंकर में भीषण आग लगने से काफी नुकसान हुआ था। कमांडेंट अनुराग चौधरी गांव जारल डाकघर चकमोह के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
उनके पिता प्रेम सिंह चौधरी भी भारतीय नौसेना में सेवाएं दे चुके हैं। कमांडेंट सचिन वर्मा (वीएसएम, यूजेआरपी) गांव बाड़ी के हैं। उनके पिता प्रकाश चंद वर्मा भी भारतीय नौसेना में सेवाएं देने के बाद शिक्षा उपनिदेशक के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। हिम नेवल सोशल वेलफेयर सोसायटी के चेयरमैन संजीव कुमार शर्मा, वाइस चेयरमैन दीप कुमार, कोषाध्यक्ष बलवंत सिंह डोगरा, संयुक्त सचिव सुनील पटियाल ने दोनों अधिकारियों को बधाई दी है।
विज्ञापन