फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal news: skiing in chanshal peak shimla himachal pradesh

चांशल पीक: हिमाचल में पहली बार साल के छह माह स्कीइंग का लुत्फ ले सकेंगे सैलानी

Thu, 21 Apr 2022 11:06 AM IST
अरविन्द ठाकुर विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला, शिमला
विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 21 Apr 2022 11:06 AM IST
सार

राजधानी शिमला से चांशल पीक करीब 158 किलोमीटर दूर स्थित है। 14,830 फीट ऊंची इस चोटी पर अक्तूबर से बर्फबारी शुरू हो जाती है। मई तक यहां आठ से 12 फीट तक बर्फ रहती है, जो स्कीइंग के लिए पूरी तरह उपयुक्त है।

विज्ञापन
himachal news: skiing in chanshal peak shimla himachal pradesh
चांशल पीक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश-विदेश से आने वाले ऐडवेंचर स्पोर्ट्स के शौकीन अब पहली बार हिमाचल प्रदेश में साल के छह महीने स्कीइंग का लुत्फ उठा सकेंगे। शिमला जिले की सबसे ऊंची चांशल पीक पर स्कीइंग शुरू करने की तैयारी है। सरकार की टेक्निकल कमेटी ने निरीक्षण के दौरान चांशल पीक को इसके लिए उपयुक्त पाया है। करीब एक सप्ताह में कमेटी अपनी रिपोर्ट पर्यटन विभाग को सौंपेगी, जिसके बाद सरकार यहां स्कीइंग शुरू करने की अधिसूचना जारी करेगी।

विज्ञापन


राजधानी शिमला से चांशल पीक करीब 158 किलोमीटर दूर स्थित है। 14,830 फीट ऊंची इस चोटी पर अक्तूबर से बर्फबारी शुरू हो जाती है। मई तक यहां आठ से 12 फीट तक बर्फ रहती है, जो स्कीइंग के लिए पूरी तरह उपयुक्त है। मानकों के तहत स्कीइंग के लिए 25 से 30 डिग्री ढलान वाला करीब दो किलोमीटर लंबा स्लोप होना जरूरी है। चांशल पीक की ढलान भी 25 से 30 डिग्री है और लंबाई पांच किलोमीटर तक है। मनाली के सोलंगनाला और शिमला के नारकंडा में स्कीइंग होती है, लेकिन दोनों ही स्थानों पर अप्रैल में पूरी बर्फ पिघल जाती है।
विज्ञापन


अटल बिहारी वाजपेयी माउंटेनियरिंग संस्थान मनाली के निदेशक अविनाश नेगी ने बताया कि पर्यटन विभाग के आग्रह पर टेक्निकल कमेटी ने स्कीइंग की संभावना तलाशने के लिए चांशल पीक का निरीक्षण किया है। निरीक्षण में स्लोप स्कीइंग के लिए उपयुक्त पाई गई है। यहां साल में करीब छह माह स्कीइंग की संभावना है। एक हफ्ते में पर्यटन विभाग को निरीक्षण रिपोर्ट सौंप दी जाएगी। आगामी कार्रवाई पर्यटन विभाग और सरकार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे पहुंच सकते हैं चांशल
शिमला से चांशल की दूरी करीब 158 किलोमीटर है। चांशल पीक पहुंचने के लिए पहले शिमला से खड़ापत्थर, हाटकोटी होते हुए रोहड़ू पहुंचेंगे। रोहड़ू से चिड़गांव, लरोट होकर सड़क चांशल पीक पहुंचती है। शिमला से रोहड़ू की दूरी करीब 110 और रोहड़ू से चांशल पीक की दूरी करीब 48 किलोमीटर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed