{"_id":"604a19ef8ebc3e8ca76f6eea","slug":"himachal-news-shivani-appointed-in-itbp-and-her-mother-joins-as-tgt-arts-in-education-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर में मां-बेटी की एक साथ लगी सरकारी नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर में मां-बेटी की एक साथ लगी सरकारी नौकरी
Thu, 11 Mar 2021 07:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 11 Mar 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
शिवानी, रीता।
- फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर जिले की नारा पंचायत के ज्याणा गांव में मां और बेटी की एक साथ सरकारी नौकरी लगी है। रीता पत्नी सुनील कुमार की नियुक्ति शिक्षा विभाग में टीजीटी आर्ट्स के तौर पर हुई है। बेटी शिवानी चौहान का चयन आईटीबीपी में हुआ है। शिवानी चौहान ने बीएससी की है और बीएड का अंतिम सेमेस्टर चल रहा है।
विज्ञापन
देश सेवा का जज्बा शिवानी चौहान को अपने दादा से मिला। परिवार में दादा सेना में रहे हैं। प्रदेश से सामान्य वर्ग के लिए एक ही पद था। जिस पर शिवानी की तैनाती हुई है। शिवानी की प्रारंभिक शिक्षा आकाश मॉडल स्कूल लहड़ा, जमा दो की शिक्षा सीसे स्कूल गलोड़ और बीएससी राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर से पूरी की।
विज्ञापन