फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Himachal News: shimla matour four lane project work start from shimla

दोनों छोर से चलेगा शिमला-मटौर फोरलेन काम, दिल्ली में अप्रूवल कमेटी के पास पहुंची फाइल

Sun, 13 Jun 2021 11:48 AM IST
अरविन्द ठाकुर गोपाल शर्मा, अमर उजाला नेटवर्क, जुखाला (बिलासपुर)
गोपाल शर्मा, अमर उजाला नेटवर्क, जुखाला (बिलासपुर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 13 Jun 2021 11:48 AM IST
सार

फोरलेन में शिमला से हीरानगर के बीच तीन सुरंग बनेंगी। इनकी लंबाई 1800, 600 और 400 मीटर होगी। इनके निर्माण से फोरलेन की जद में आने वाले पहाड़ों को कम नुकसान होगा।

विज्ञापन
Himachal News: shimla matour four lane project work start from shimla
फोरलेन- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिमला-मटौर फोरलेन का निर्माण दोनों छोर से शुरू होगा। शिमला से हीरानगर के बीच तीन सुरंगें बनेंगी। नेशनल हाईवे अथॉरिटी आफ इंडिया (एनएचएआई) पैकेज 5 बी के टेंडर के बाद अब पैकेज 1 शिमला से शालाघाट तक की टेंडर प्रक्रिया में तेजी ला रहा है। इस पैकेज के निर्माण का मामला दिल्ली में अप्रूवल कमेटी के पास पहुंच गया है। इसकी स्वीकृति के बाद इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। शिमला से शालाघाट तक 30 किलोमीटर लंबी सड़क फोरलेन बनने के बाद 22 किलोमीटर रह जाएगी।

विज्ञापन


इस पर लगभग 1400 करोड़ खर्च होने का अनुमान है। हालांकि एनएचएआई रिव्यू कर रहा है कि शिमला से शालाघाट तक फोरलेन बनाया जाए या डबललेन। कई विशेषज्ञ इस सड़क मार्ग को डबललेन बनाने के हक में हैं। कुछ विशेषज्ञों का तर्क है कि डबललेन के दो अलग-अलग मार्ग बने तो फोरलेन भी बनेगा व पर्यावरण को भी कम नुकसान होगा। इस पर जल्द फैसला हो जाएगा। 
विज्ञापन


फोरलेन में शिमला से हीरानगर के बीच तीन सुरंग बनेंगी। इनकी लंबाई 1800, 600 और 400 मीटर होगी। इनके निर्माण से फोरलेन की जद में आने वाले पहाड़ों को कम नुकसान होगा। फोरलेन की टेंडर प्रक्रिया पूरा करने के लिए दो से तीन माह का समय लग सकता है। शिमला-मटौर फोरलेन के परियोजना निदेशक वाईए राउत ने बताया कि इस पैकेज का मामला अप्रूवल कमेटी के पास है। स्वीकृति के बाद टेंडर प्रक्रिया में तेजी आएगी। इस पैकेज को फोरलेन या डबललेन बनाने पर रिव्यू चल रहा है। हीरानगर-शिमला के बीच तीन टनल बनेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed