फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: school in Himachal reopen from 19th October for classes 10th and 12th

10वीं, 12वीं की लगेंगी स्कूलों में नियमित कक्षाएं, निर्देश जारी

Sat, 17 Oct 2020 02:20 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 17 Oct 2020 02:20 AM IST
विज्ञापन
Himachal News: school in Himachal reopen from 19th October for  classes 10th and 12th
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में 19 अक्तूबर से दसवीं और बारहवीं कक्षा के लिए स्कूल खोल दिए जाएंगे। अभिभावकों के सहमति पत्र पर इन दोनों बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थी नियमित तौर पर कक्षाएं लगाने स्कूल आ सकेंगे। शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने बताया कि इस संदर्भ में सभी स्कूल प्रधानाचार्य को निर्देश जारी कर दिए हैं। कोरोना वायरस के चलते बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों की पढ़ाई और प्रभावित न हो, इसके लिए यह फैसला लिया है।

विज्ञापन


कोरोना से बचाव के लिए केंद्र सरकार की एसओपी का स्कूलों में सख्ती से पालन किया जाएगा। पर्याप्त शारीरिक दूरी बनाते हुए कक्षाओं में विद्यार्थियों को बिठाया जाएगा। अगर कोई अभिभावक बच्चों को स्कूल नहीं भेजना चाहते हैं तो उनके लिए ऑनलाइन कक्षाएं भी जारी रहेंगी। शुक्रवार को राज्य सचिवालय में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में शिक्षा मंत्री ने कहा कि वीरवार को यूट्यूब से कई अभिभावकों, विद्यार्थियों और शिक्षकों से उन्होंने संवाद किया।
विज्ञापन


अधिकांश अभिभावक और विद्यार्थी स्कूल खोलने के हित में दिखे। ऐसे में सरकार ने फैसला लिया है कि बोर्ड कक्षाओं को सबसे पहले खोला जाएगा। 19 अक्तूबर से दसवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थी अभिभावकों के सहमति पत्र पर स्कूलों में नियमित कक्षाएं लगाने आ सकेंगे। पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को स्कूलों में बुलाने का अभी विचार नहीं है, जबकि नौवीं और 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूल बुलाने पर फैसला भी बाद में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संदर्भ में आने वाले दिनों में कैबिनेट बैठक में चर्चा के बाद फैसला लिया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने बताया कि बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों के स्कूलों आने पर प्रार्थना सभा नहीं की जाएगी। इसकी जगह कक्षाओं में रोजाना कोरोना से बचाव के लिए एक विशेष प्रतिज्ञा लेने की व्यवस्था की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed