{"_id":"6172bba939592960ac1574f9","slug":"himachal-news-rise-in-prices-of-pulses-in-ration-depot-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपभेक्ताओं को झटका: डिपो में दाल चना दो, माश छह रुपये किलो महंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपभेक्ताओं को झटका: डिपो में दाल चना दो, माश छह रुपये किलो महंगी
Sat, 23 Oct 2021 11:26 AM IST
अरविन्द ठाकुर
प्रवीण कुमार, हमीरपुर
प्रवीण कुमार, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 23 Oct 2021 11:26 AM IST
सार
प्रदेश सरकार ने दिवाली से पहले ही प्रदेश की 70 लाख आबादी को महंगाई के रूप में जोर का झटका दिया है। इससे पूर्व राज्य सरकार खाद्य तेल और रिफाइंड की कीमतों में 15 से लेकर 37 रुपये प्रति लीटर की दर से इजाफा कर चुकी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खाद्य तेल के बाद अब राशन के डिपुओं में मिलने वाली दालें भी महंगी हो गई हैं। दालों की कीमतों में दो से छह रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी हुई है। एनएफएसए कार्ड धारकों को इस बार दाल चना 37 रुपये प्रतिकिलो की जगह 39 रुपये, जबकि दाल माश 54 की जगह 60 रुपये प्रतिकिलो मिलेगी।
विज्ञापन
एपीएल कार्ड धारकों को दाल चना 47 के बजाय 49 रुपये, माह की दाल 64 के बजाय 70 रुपये प्रतिकिलो मिलेगी। एपीएल करदाताओं (एपीएल-टी) को दाल चना 70 के बजाय 72 और माश की दाल 88 के बजाय 94 रुपये प्रतिकिलो मिलेगी। बढ़ी कीमतें इसी माह से लागू होंगी।
विज्ञापन
हालांकि इस माह में प्रदेश भर की उचित मूल्यों की दुकानों में अभी दालों का वितरण नहीं हो पाया है, जिससे उपभोक्ता पहले ही परेशान हैं। दिवाली पर इस बार प्रति व्यक्ति 100 ग्राम अतिरिक्त चीनी का कोटा भी नहीं मिला। प्रदेश सरकार ने दिवाली से पहले ही प्रदेश की 70 लाख आबादी को महंगाई के रूप में जोर का झटका दिया है। इससे पूर्व राज्य सरकार खाद्य तेल और रिफाइंड की कीमतों में 15 से लेकर 37 रुपये प्रति लीटर की दर से इजाफा कर चुकी है।
विज्ञापन
खाद्य वस्तुओं की कीमतों का निर्धारण प्रदेश सरकार के स्तर पर होता है। कुछ दालों के दाम बढ़े हैं। जैसे सप्लाई ऑर्डर जारी हुए, उसी क्रम में गोदामों में दालों की सप्लाई शुरू हो गई है। - पंकज शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम
अक्तूबर में रिफाइंड तेल के दाम में वृद्धि
कार्ड धारक अक्तूबर सितंबर वृद्धि अंतर
एनएफएसए 117 104 13
एपीएल 137 109 28
एपीएल (टी) 161 124 37
अक्तूबर में सरसों तेल के दाम में वृद्धि
कार्ड धारक अक्तूबर सितंबर वृद्धि अंतर
एनएफएसए 147 154 -07
एपीएल 167 158 09
एपीएल (टी) 193 178 15
सितंबर में तेल के दाम में वृद्धि
कार्ड धारक सितंबर अगस्त वृद्धि अंतर
एनएफएसए 154 148 06
एपीएल 158 154 04
एपीएल (टी) 178 173 05