फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   himachal news: rape accused escape from police custody in chamba

चंबा: मां की बरसी पर घर आया कैदी शौच का बहाना बनाकर फरार

Sat, 11 Sep 2021 05:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 11 Sep 2021 05:04 PM IST
सार

सूचना मिलते ही नजदीकी पुलिस चौकी ब्रंगाल की टीम ने कैदी को पकड़ने के लिए नाकेबंदी कर दी और उसे तीन घंटे बाद अथेड़ के समीप मलूर में पकड़ लिया गया।

विज्ञापन
himachal news: rape accused escape from police custody in chamba
पुलिस गिरफ्त में आरोपी कैदी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपनी मां की बरसी के लिए बीते शुक्रवार को एक दिन की पैरोल पर घर आया कैदी शौच जाने का बहाना बनाकर फरार हो गया। कैदी शौच के बहाने खेत में गया था और मक्की की आड़ लेकर भाग गया। दुष्कर्म के आरोप में वह चंबा की राजपुरा जेल में सजा काट रहा है। हालांकि, उसके साथ गए पुलिस कर्मचारियों ने उसका पीछा किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही नजदीकी पुलिस चौकी ब्रंगाल की टीम ने कैदी को पकड़ने के लिए नाकेबंदी कर दी और उसे तीन घंटे बाद अथेड़ के समीप मलूर में पकड़ लिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अपनी दुष्कर्म के आरोप में सजा काट रहे कैदी की मां का देहांत एक साल पहले हो गया था। शुक्रवार को उसकी मां की बरसी थी। इसके लिए एक दिन की पैरोल पर घर आया था। इस दौरान पुलिस जवान भी साथ थे। दोपहर बाद करीब ढाई बजे वह शौच का बहाना बनाकर मक्की के खेत में चला गया। मौका पाकर पुलिस कर्मियों की आंखों में धूल झोंक कर वहां से फरार हो गया। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही ब्रंगाल पुलिस चौकी की टीम में प्रभारी योगेश कुमार, प्रकाश चंद और कांस्टेबल अमित कुमार ने कैदी को तीन घंटे बाद अथेड़ के समीप स्थित मलूर नामक स्थान पर पकड़ लिया। उसके विरुद्ध भागने का प्रयास करने पर पुलिस थाना किहार में भी एक और मामला दर्ज करवाया है। एसपी चंबा अरुल कुमार ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने कैदी को पकड़ लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed