{"_id":"6197ca5595337e6a7929491a","slug":"himachal-news-probe-started-in-police-headquarter-against-asp-raveer-thakur","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: यौन उत्पीड़न के आरोपी एडिशनल एसपी के खिलाफ फिर जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: यौन उत्पीड़न के आरोपी एडिशनल एसपी के खिलाफ फिर जांच शुरू
Sat, 20 Nov 2021 11:06 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 20 Nov 2021 11:06 AM IST
सार
प्रवीर के खिलाफ चल रही सीआईडी की जांच भी अंतिम दौर में पहुंच गई है। साक्ष्यों की फारेंसिक रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है, जबकि आरोपी और पीड़ित व अन्य के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। बताया जा रहा है कि रिपोर्ट आते ही चार्जशीट दाखिल हो जाएगी।
विज्ञापन
जांच- सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कार्य स्थल पर महिला पुलिस कर्मी के यौन उत्पीड़न के आरोप में फंसे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीर ठाकुर की मुश्किलें फिर से बढ़ गई हैं। हाईकोर्ट से पहले राहत मिलने के बाद अब उनके खिलाफ पुलिस मुख्यालय ने कार्य स्थल पर यौन उत्पीड़न के मामले में एआईजी पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) की अध्यक्षता वाली एक कमेटी ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
यह कमेटी पुलिस में दर्ज एफआईआर से इतर मामले की जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट डीजीपी के जरिये एडिशनल एसपी के नियोक्ता यानी सरकार को जाएगी। अगर कमेटी की जांच में प्रवीर के खिलाफ सिफारिश होती है तो सरकार उनके भविष्य पर फैसला लेगी।
विज्ञापन
उधर, प्रवीर के खिलाफ चल रही सीआईडी की जांच भी अंतिम दौर में पहुंच गई है। साक्ष्यों की फारेंसिक रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है, जबकि आरोपी और पीड़ित व अन्य के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। बताया जा रहा है कि रिपोर्ट आते ही चार्जशीट दाखिल हो जाएगी।
विज्ञापन