{"_id":"5f29933306731b43344c8502","slug":"himachal-news-private-company-allowed-for-corona-test-fees-will-be-rs-700","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी कंपनी को कोरोना टेस्ट की अनुमति, 700 रुपये होगी फीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी कंपनी को कोरोना टेस्ट की अनुमति, 700 रुपये होगी फीस
Wed, 05 Aug 2020 10:51 AM IST
अरविन्द ठाकुर
धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 05 Aug 2020 10:51 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल में अब कोई भी व्यक्ति अपना कोरोना टेस्ट खुद करा सकेगा। यह टेस्ट निजी लैब एसआरएल में 700 रुपये में होगा। अभी इस लैब ने जिला कांगड़ा और मंडी में कोविड एंटीजन में टेस्ट कराने की हामी भारी है। सरकार ने इस निजी लैब को टेस्ट कराने के किए मशीनें स्थापित करने को कहा है। इसमें यूजर आईडी, पासवर्ड और लॉगिन आईडी स्वास्थ्य विभाग का रहेगा। यह इसलिए ताकि टेस्ट की निगरानी और गुणवत्ता बनी रहे।
विज्ञापन
एसआर लैब प्रदेश के बड़े अस्पताल में सुविधा दे रही है। हिमाचल में सरकार की ओर से संक्रमितों के टेस्ट निशुल्क किए जाते रहेंगे। निजी लैब में वे लोग भी टेस्ट करवा सकेंगे, जिन्हें लगता है कि कहीं उन्हें कोरोना तो नहीं हो गया। प्रदेश के बाहरी राज्यों की लैब में टेस्ट के 2500 से 3000 रुपये वसूल किए जा रहे हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन
केएनएच समेत जनजातीय क्षेत्रों में भी होंगे टेस्ट
प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र में भी अब कोरोना टेस्ट होंगे। केंद्र सरकार ने काजा, पांगी, केलांग, भरमौर में टेस्ट कराने के लिए ट्रू नेट मशीनें लगाने को स्वीकृति दी है। प्रति मशीन में 30 से 35 टेस्ट होंगे। एसीएस हेल्थ आरडी धीमान ने बताया कि केंद्र से मंगलवार को ही मंजूरी मिली है। इसमें एक मशीन कमला नेहरू अस्पताल शिमला में लगेगी।
विज्ञापन