{"_id":"60a4be648ebc3e8dc456a296","slug":"himachal-news-poor-internet-connectivity-in-kotkhai-shimla-himachal-pradesh-students-study-at-hill-in-jungle","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनल का सिग्नल गुल, जंगल में पढ़ाई करने के लिए मजबूर हैं बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनल का सिग्नल गुल, जंगल में पढ़ाई करने के लिए मजबूर हैं बच्चे
Wed, 19 May 2021 05:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, कोटखाई(रोहड़ू)
अमर उजाला नेटवर्क, कोटखाई(रोहड़ू)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 19 May 2021 05:01 PM IST
सार
शिमला जिले के कोटखाई की गरावग पंचायत में मोबाइल फोन में सिग्नल न होने से बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों को मोबाइल फोन लेकर सिग्नल की तलाश में जंगल में जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
कोटखाई में सिग्नल नहीं होने पर जंगल में पढ़ाई करते बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के कोटखाई की गरावग पंचायत में बीएसएनएल पिछले दस दिनों से गुल है। इस वजह से क्षेत्र के सैकड़ों बच्चों के लिए ऑनलाइन पढ़ाई करना मुश्किल हो गया है। मजबूरी में अभिभावक बच्चों को ऊंचे स्थानों पर सिग्नल की उपलब्धता को देखते हुए जंगल में पढ़ाई करवाने को मजबूर है। ग्राम पंचायत गरावग के अंतर्गत जौणी, गरे, गरावग, शाऊं, शोशन, गंडुवा, कदेवली, महोली, कुड़ी और चेवर गांव में बीते दस दिनों से यह समस्या चली आ रही है।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि बीएसएनएल सिग्नल गांव में आसपास कहीं पर भी नहीं है। इस वजह से बच्चों की ऑनलाइन लगने वाली कक्षाओं की वजह से वह परेशान है। मजबूरी में अभिभावकों को बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई के लिए सिग्नल की तलाश में गांव से दूर जंगल में जाना पड़ता है। यहां पर उन्हें मोबाइल में सिग्नल मिलते हैं। गांव के बच्चे अभिभावकों के साथ यहां इकट्ठे होकर बच्चों की पढ़ाई करवा रहे हैं।
विज्ञापन
पंचायत निवासी जोगिंद्र सिंह, पवन चौहान, साहिल धरना, विक्रम, मनोज, अक्षय, श्यामलाल और अशोक चौहान ने बताया कि सिग्नल नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। एसडीएम सौरभ जस्सल ने बताया कि बीएसएनएल अधिकारी को इस बारे में अवगत करवाया जाएगा। जिससे की जनता की समस्या का जल्द समाधान हो सके।
विज्ञापन