फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal News: Polytechnic institutes will be connected to Academic Bank of Credit

तकनीकी शिक्षा बोर्ड: अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट से जुड़ेंगे राज्य के बहुतकनीकी संस्थान

Tue, 01 Aug 2023 05:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 01 Aug 2023 05:00 AM IST
सार

क्रेडिट सिस्टम में एक साल के 40 क्रेडिट होंगे। तीन साल पढ़ाई करने वाले अभ्यर्थी को 120 क्रेडिट दिए जाएंगे। संस्थानों में क्रेडिट सिस्टम शुरू होने से विद्यार्थियों को काफी फायदा होगा।

विज्ञापन
Himachal News: Polytechnic institutes will be connected to Academic Bank of Credit
तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सूबे के राजकीय और निजी पॉलिटेक्निक संस्थान अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट से जुड़ेंगे। संस्थानों को तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने एक माह का समय दिया है। अकादमिक बैंक से जुड़ने के बाद छात्रों के क्रेडिट जमा हो सकेंगे, जिसका उन्हें भविष्य में फायदा मिलेगा। हिमाचल में 16 सरकारी और 10 निजी बहुतकनीकी संस्थान हैं। बहुतकनीकी संस्थानों में क्रेडिट सिस्टम शुरू हो चुका है।

विज्ञापन


यहां पर पढ़ने वाले अभ्यर्थियों की मार्कशीट में अंक नहीं, बल्कि उनकी योग्यता के अनुसार ग्रेड मिलेंगे। क्रेडिट सिस्टम में एक साल के 40 क्रेडिट होंगे। तीन साल पढ़ाई करने वाले अभ्यर्थी को 120 क्रेडिट दिए जाएंगे। संस्थानों में क्रेडिट सिस्टम शुरू होने से विद्यार्थियों को काफी फायदा होगा। पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी क्रेडिट के हिसाब से अपना-अपना कोर्स पूरा कर सकेंगे।
विज्ञापन


अभ्यर्थी अगर अपनी पढ़ाई को किसी कारणवश बीच में छोड़ता है और कुछ समय बाद दोबारा शुरू करना चाहता है तो वहां से अपनी पढ़ाई शुरू कर पाएगा, जहां से उसने छोड़ी थी। अगर उसके उस समय 40 क्रेडिट होंगे तो वह फिर उससे आगे की पढ़ाई शुरू कर पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, देश के किसी भी कोने में चल रहे बहुतकनीकी संस्थानों में अपनी पढ़ाई को पूरा कर सकेगा।इसके लिए उसका क्रेडिट स्कोर अकादमिक बैंक में दर्ज होना जरूरी होगी। इसी को मद्देनजर रखते हुए तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने बहुतकनीकी संस्थानों को अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट से जुड़ने के निर्देश दिए हैं।

कोट्स

प्रदेश में चल रहे सभी पॉलिटेक्निक संस्थानों को अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट से जुड़ने को कहा गया है। अकादमिक बैंक से जुड़ने का फायदा बीच में पढ़ाई छोड़ने वाले अभ्यर्थियों को होगा। ऐसे अभ्यर्थी अकादमिक बैंक में जमा अपने क्रेडिट के अनुसार किसी भी समय और कहीं से भी अपने कोर्स को पूरा कर सकेंगे। - आरके शर्मा, सचिव, तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed