फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: Online enrollment of 27 thousand children in nursery KG

नर्सरी-केजी में साढ़े 27 हजार बच्चों का ऑनलाइन नामांकन

Sat, 24 Oct 2020 10:53 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 24 Oct 2020 10:53 AM IST
विज्ञापन
Himachal News: Online enrollment of 27 thousand children in nursery KG
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश के 3840 प्री-प्राइमरी स्कूलों में इस साल 27621 बच्चों का नर्सरी और केजी कक्षा में ऑनलाइन नामांकन हुआ है। इन नौनिहालों को शिक्षण सामग्री भी ऑनलाइन ही उपलब्ध करवाई जा रही है। जल्द ही रंग बिरंगी शिक्षण सामग्री छोटे बच्चों को घरों पर भी उपलब्ध करवाई जाएगी। इसको लेकर समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना कार्यालय ने योजना बनाने का काम शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


शुक्रवार से प्री प्राइमरी कक्षाओं के शिक्षकों का ऑनलाइन प्रशिक्षण भी शुरू हो गया है। पांच दिसंबर तक यह प्रशिक्षण जारी रहेगा। समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक आशीष कोहली ने बताया कि सरकार की ओर से प्री-प्राइमरी कक्षाएं चयनित 3391 प्राथमिक स्कूलों में पिछले तीन वर्षों से सफलतापूर्वक चलाई जा रहीं हैं।
विज्ञापन


2020-21में स्कूलों का यह आँकड़ा 3840 हो गया है। करोनामहामारी के कारण वर्ष 2020-21 के लिए प्री- प्राइमरी कक्षाओं में औपचारिक नामांकन नहीं हो पा रहा था, जिसके लिए समग्र शिक्षा की ओर से 25 जुलाई से नर्सरी वकेजी कक्षाओं में प्रवेश के लिए एक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


समग्र शिक्षा राज्य कार्यालय ने फैसला लिया है कि प्री प्राइमरी सम्बंधित अध्यापकों को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रदेश भर के 102 मास्टर ट्रेनर की टीम को पहले चरण में राज्य स्तर पर तैयार किया जाएगा जो अगले स्तर पर सभी चयनितप्री-प्राइमरी सम्बंधित 3840 अध्यापकों को प्रशिक्षित करेंगे। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को शिक्षा सचिव राजीव शर्मा ने ऑनलाइन प्रशिक्षण का विधिवत शुभारंभ किया। 

नर्सरी-केजी कक्षा का जेबीटी खुद तैयार करेंगे सिलेबस

सरकारी क्षेत्र में खोले गए प्री प्राइमरी स्कूलों में पढ़ने वाले नौनिहालों के लिए जेबीटी सिलेबस तैयार करेंगे। 3840 प्री-प्राइमरी स्कूलों के शिक्षकों को 13 माड्यूल सिखाने का ऑनलाइन प्रशिक्षण शुरू हो गया है। शुक्रवार को शिक्षा सचिव राजीव शर्मा ने पांच दिसंबर तक चलने वाले इस प्रशिक्षण का विधिवत शुभारंभ किया। 
प्रदेश के 3840 प्री प्राइमरी स्कूलों में इस साल 27,621 बच्चों का नर्सरी और केजी कक्षा में ऑनलाइन नामांकन हुआ है। इन नौनिहालों को शिक्षण सामग्री भी ऑनलाइन ही उपलब्ध करवाई जा रही है। जल्द ही रंग बिरंगी शिक्षण सामग्री छोटे बच्चों को घरों पर भी उपलब्ध करवाई जाएगी। इसको लेकर समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना कार्यालय ने योजना बनाने का काम शुरू कर दिया है।

समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक आशीष कोहली ने बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा प्री-प्राइमरी कक्षाएं चयनित 3391 प्राथमिक स्कूलों में पिछले तीन वर्षों से सफलतापूर्वक चलाई जा रहीं हैं। 2020-21 में स्कूलों का यह आंकड़ा 3840 हो गया है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष महामारी की स्थिति को देखते हुए समग्र शिक्षा राज्य कार्यालय ने फैसला लिया है कि प्री प्राइमरी सम्बंधित अध्यापकों को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रदेश भर के 102 मास्टर ट्रेनर की टीम को पहले चरण में राज्य स्तर पर तैयार किया जाएगा जो अगले स्तर पर सभी चयनित प्री-प्राइमरी सम्बंधित 3840 अध्यापकों को प्रशिक्षित करेंगे। प्रशिक्षण में शिक्षण के लिए विभिन्न टेक्नोलॉजी के माध्यमों का उपयोग, दूरस्थ शिक्षा, डिजिटल सामग्री निर्माण व सही उपयोग तथा विपरीत परिस्थियों में समुदाय के साथ आवश्यक तालमेल से पढ़ाई को सुचारु रखने आदि विषयों को शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed