{"_id":"603b839e6e0fd5303701c037","slug":"himachal-news-one-arrested-with-four-kg-charas-in-kullu","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार किलो चरस के साथ 19 साल का युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चार किलो चरस के साथ 19 साल का युवक गिरफ्तार
Sun, 28 Feb 2021 05:24 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 28 Feb 2021 05:24 PM IST
विज्ञापन
चरस
- फोटो : अमर उजाला
कुल्लू के बंजार में 19 साल के युवक से पुलिस ने चार किलो 110 ग्राम चरस की खेप पकड़ी है। आरोपी कार में सवार होकर गुशैणी से बंजार की ओर जा रहा था। शाईरोपा के पास पुलिस ने नाका लगा रखा था। कार को रोककर पुलिस ने युवक से पूछताछ की। पुलिस ने कुछ सवाल पूछे।
विज्ञापन
जिसके जवाब युवक नहीं दे सका। इस पर पुलिस को संदेह हुआ। जब कार की तलाशी ली गई तो चार किलो 110 ग्राम चरस पुलिस को मिली। आरोपी ने अपना नाम अनिश शर्मा और पता गांव और डाकघर दारपा, सरकाघाट, मंडी बताया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसकी कार भी कब्जे में ली गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस टीम ने देर रात यह कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि बंजार पुलिस टीम ने चरस की बड़ी खेप पकड़ी है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर गाड़ी को भी कब्जे में लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इसमें और लोगों के भी शामिल होने का भी पुलिस को संदेह है। आरोपी की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है।
विज्ञापन