Himachal News: अब ऑनलाइन नहीं मिलेंगी नशीली दवाइयां, अमर उजाला में खबर छपने ही हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग
ऑनलाइन नशीली दवाइयों की बिक्री पर स्वास्थ्य विभाग के हस्तक्षेप के बाद रोक लग गई है। अब ऑनलाइन नशीली दवाई बेचने वाली कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर इन दवाइयों की बिक्री पर नॉट फोर सेल का लोगो लगा दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नशा करने के लिए युवा अब ऑनलाइन नशीली दवाई नहीं मंगवा पाएंगे। इसके लिए ऑनलाइन नशीली दवाइयों की बिक्री पर स्वास्थ्य विभाग के हस्तक्षेप के बाद रोक लग गई है। चंबा में ऑनलाइन नशीली दवाइयों के चल रहे अवैध धंधे का पर्दाफाश होने की जो खबर अमर उजाला ने प्रकाशित की थी, उस पर संज्ञान लेते हुए असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर ने यह मामला ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया के ध्यान में लाया। वहां से ऑनलाइन कंपनी को नशीली दवाइयां बेचने को लेकर प्रतिबंध लगाया गया। अब ऑनलाइन नशीली दवाई बेचने वाली कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर इन दवाइयों की बिक्री पर नॉट फोर सेल का लोगो लगा दिया है।
इससे कोई चाह कर भी इन दवाइयों को अब ऑनलाइन नहीं मंगवा सकता। चंबा में तैनात दवा निरीक्षक ने कुछ दिन पहले पर्यटन नगरी डलहौजी में नशीले कैप्सूलों के साथ एक युवक को पुलिस और लोगों के सहयोग से पकड़ा था। इस मामले में जब उन्होंने गहनता से जांच की तो यह ऑनलाइन नशीली दवाइयां मंगवाने वाला रैकेट निकला। इस रैकेट का उन्होंने पर्दाफाश किया। अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया। खबर छपने के बाद ड्रग विभाग से जुड़े अधिकारियों ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए ऑनलाइन चल रहे नशीली दवाइयों के अवैध धंधे को बंद करवाने का निर्णय लिया। इसमें ऑनलाइन दवा बेचने वाली कंपनियों को हिदायत दी गई है कि वे नशे में इस्तेमाल होने वाली दवाइयों को ऑनलाइन न बेचें। इन निर्देशों के बाद कंपनी ने ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री पर भी रोक लगा दी है।