फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: No entry at Himachal Border without Mask directions by state government

चिकित्सा संस्थानों में अब कोविड की निगेटिव रिपोर्ट के बिना नहीं होगी एंट्री

Fri, 12 Mar 2021 12:29 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 12 Mar 2021 12:29 PM IST
सार

  • शिक्षण संस्थानों में बढ़ रहे कोरोना के मामले, बंदिशें लगाने के लिए मंथन में जुटी सरकार 
  • कैबिनेट बैठक में सरकार ले सकती है फैसला, सैंपलिंग बढ़ाने के निर्देश 
  • बिना कोविड रिपोर्ट चिकित्सा संस्थानों में किसी भी विद्यार्थी को प्रवेश न देने के लिए कहा

विज्ञापन
Himachal News: No entry at Himachal Border without Mask directions by state government
कोरोनावायरस- सांकेतिक - फोटो : PTI

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के शिक्षण संस्थानों में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने पर सरकार ने अलर्ट जारी कर दिया है। बीते एक महीने से संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। चिकित्सा संस्थान सबसे ज्यादा चपेट में आए हैं। ऐसे में सरकार ने नर्सिंग और मेडिकल कॉलेज प्रबंधनों को निर्देश दिए हैं कि लंबे समय समय बाद संस्थान के हॉस्टलों में आ रहे विद्यार्थियों को बिना कोविड रिपोर्ट प्रवेश न दिया जाए। वहीं, नई बंदिशें लगाने के लिए भी सरकार मंथन में जुट गई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी आगामी कैबिनेट की बैठक में कोरोना की रोकथाम के लिए सख्त फैसले लेने के संकेत दिए हैं। 

विज्ञापन


सरकार ने हिमाचल के प्रवेश द्वारों पर तैनात पुलिस कर्मचारियों को बिना मास्क किसी को भी राज्य की सीमा में दाखिल नहीं होने के निर्देश दिए हैं। कहा गया है कि बिना मास्क आने वाले लोगों को सीमा पर ही रोक दिया जाए। सिरमौर जिले के एक ही निजी शिक्षण संस्थान की एक साथ 41 और छात्राएं कोरोना पॉजिटिव आई हैं। इस संस्थान में अभी तक करीब 123 विद्यार्थी संक्रमित पाए गए हैं। आईजीएमसी शिमला के प्रशिक्षु डॉक्टर और प्रशिक्षु नर्सों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। शिमला के केंद्रीय विद्यालय जाखू में भी एक छात्र संक्रमित आया है। 
विज्ञापन


प्रदेश में एक महीने पहले 40 से 45 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे थे। अब इनकी संख्या सौ से ऊपर जा रही है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर लोगों से सतर्क रहने के लिए कहा है। सरकार ने जिला उपायुक्त, मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्यों, जिला चिकित्सा अधिकारियों और ब्लॉक मेडिकल अफसरों को अलर्ट कर दिया है। इन्हें सैंपल बढ़ाने के लिए कहा है। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि लोग कोरोना को साधारण बीमारी के तौर पर लेने लगे हैं। मास्क न पहनना खतरनाक हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed