हिमाचल: टिपर पलटने और डंगा ढहने से घंटों बंद रहा नेशनल हाईवे 305
नेशनल हाईवे 305 स्थित सोझा से घियागी के बीच बजरी को उतारते वक्त टिपर सड़क में पलट गया। सुबह आठ बजे के आसपास इस झटना से यातायात पूरी तरह से ठप हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औट-बंजार-सैंज एनएच 305 शनिवार को घंटों यातायात के लिए अवरुद्ध रहा। कई जगह भूस्खलन होने तथा घियागी से सोझा के बीच देओनाल में टिपर के पलटने से यातायात आठ घंटे तक ठप रहा। इस दौरान मात्र छोटी कारें ही निकली लेकिन बसों के साथ अन्य वाहन यहां फंसे रहे। जिससे दोनों तरफ से वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। इस दौरान जिभी के पास हाईवे का डंगा ढहने से बसें आर-पार नहीं हो सकीं। कुल्लू और बाह्य सराज आनी के बीच करीब दो सौ लोगों को सात किलोमीटर तक पैदल सफर करना पड़ा है।
जानकारी के अनुसार एनएच 305 स्थित सोझा से घियागी के बीच बजरी को उतारते वक्त टिपर सड़क में पलट गया। सुबह आठ बजे के आसपास इस झटना से यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है। हालांकि लोगों ने टिपर को हटाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। वहीं जिभी के पास बारिश से डंगा गिर गया। जिस कारण निगम की बसें कुल्लू की तरफ से जिभी और आनी की ओर से जिभी तक ही आ सकी।
दो जगह पर हाईवे बंद होने से लोगों को सात किलोमीटर तक पैदल आना पड़ा। बाद में मशीन से टिपर को हटाया और मार्ग को बहाल किया गया। जिभी के समीप सड़क का डंगा धंसने के कारण हाईवे बड़े वाहनों को लिए बंद है। मोहन लाल, दिग्विजय राठौर तथा अनिल ने कहा कि टिपर पलटने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है। करीब 200 सवारियों को जिभी से सोझा के बीच पैदल आवाजाही करनी पड़ी।
एनएच-305 के सहायक अभियंता टहल सिंह शर्मा का कहना है कि हाईवे पर पलटे टिपर को सीधा कर सड़क को बहाल कर दिया है। जिभी के पास डंगा बैठने के कारण सड़क बंद है और खोलने का प्रयास किया जा रहा है। उधर, बंजार से ग्राहों को जोड़ने वाला मार्ग भी अवरुद्ध रहा। इस मार्ग के चेत्थर से शलाड के मध्य सड़क पर भूस्खलन से चट्टानें व एक पेड़ गिरने से बसों की आवाजाही बंद हो गई। लोक निर्माण विभाग बंजार रोशन लाल ठाकुर ने कहा कि सड़क को खोल दिया है।
Himachal Pradesh National Highway 305 blocked after a truck overturned near Jalori Pass in Kullu. pic.twitter.com/eOcRYxlYht
— ANI (@ANI) September 11, 2021