फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   himachal News: mustard crop in Chamba

बिना बीजे यहां लहलहाती है सरसों की खेती, प्रेमिका ने मांगें थे तीन वरदान

Wed, 20 Jan 2021 10:27 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, तीसा (चंबा)
अमर उजाला नेटवर्क, तीसा (चंबा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 20 Jan 2021 10:27 AM IST
विज्ञापन
himachal News: mustard crop in Chamba
चंबा जिले के सारवां गांव के खेतो में उगी सरसों। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में कई अचंभित करने वाले साक्ष्य आज भी मौजूद हैं। अब इन्हें देवीय चमत्कार कहें या फिर अनजान रहस्य। जिन पर अभी भी संश्य बरकरार है। यहां बात हो रही है कि चुराह विस क्षेत्र की लेसुई पंचायत के सारवां गांव की। यहां पर बिना बीजे ही सरसों उगती है। जिसका उपयोग ग्रामीण सरसों का तेल निकालने और सब्जी बनाने के लिए करते हैं। अंचभित करने वाली बात को ग्रामीण आज भी देवीय चमत्कार ही मानते हैं। 

विज्ञापन


परगना लौहटिकरी निवासी 75 वर्षीय बलदेव और शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त 67 वर्षीय नारायण स्वरूप ने बताया कि सतयुग में मेहलनाग और उनके भाई बैसुखी नाग में जब संपत्ति का बटवारा होने लगा तो उनकी मां अंजना देवी ने शर्त रखी कि जिसकी तरफ अधिक धूप निकलती है उसे मेहलवार धार का परिक्षेत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन


मां की शर्त को जीतने के लिए मेहलनाग ने सिंधुरी रंग में कपड़े रंग-रंग कर इलाके में बिछा दिए। जिसकी भनक लगते ही अंजना देवी ने मेहलनाग को झूठ प्रदर्शित करने पर 12 वर्ष का क्षेत्र से निकाला दे दिया। मेहलनाग वहां से लौहटिकरी परगना के सारवां गांव में श्यामाभट्ट के घर पहुंचा और आश्रय लिया। श्यामा भट्ट की पुत्री पुन्नीभट्ट से मेहलनाग का प्रेम प्रसंग हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

12 वर्ष का समय पूरा होने पर दोनों प्रेमी रात को घर से भाग गए। भागते-भागते वह सरस नामक स्थान पर पहुंचे तो पुन्नीभट्ट ने मेहलनाग से तीन वार मांगें। प्रेमिका ने कहा कि उसके घर छोड़ देने से उसके माता-पिता को पानी लाने की समस्या से जूझना पड़ेगा। तब, मेहलनाग ने दो उंगलियों से साथ लगती पहाड़ी में वार किया। जिससे पहाड़ियों से कल-कल करते दो सरोवर बहने लगे। वर्तमान समय में दोनों सरोवरों से पानी निकलता है।

दूसरा वर मांगते हुए कहा कि गांव के लोग लंबी चोटियां रखते है। उनके सिर में लगाने के लिए तेल नहीं होता है। ऐसे में मेहलनाग ने बिना बीजे ही गांव में सरसों उगने का वरदान दिया। इसके अलावा तीसरे वरदान के रूप में उन्होंने मांगा कि कोई भी उनके गांव में स्थित वंज के पेड़ों का चारा नहीं चोर सके। गांव में बिना बीजे ही उगने वाली सरसों के चमत्कार को लोग देवीय चमत्कार मानते हैं।

तो वहीं, कृषि विभाग के विशेषज्ञों की मानें तो सरसों के बीज पकने पर अपने आप भी जमीन पर गिर जाते हैं। जिससे पुन: वहां पर सरसों उगती है। कृषि विभाग के एसएमएस डॉ. ईश्वर ठाकुर ने भी सारवां में सरसों बिना बीज के उगने की बात स्वीकार की है। कहा कि फसल पकने पर बीज अक्सर जमीन पर गिर जाते हैं। जो समय के बाद फिर से अंकुरित होते हैं। ऐसा ही सारवां में भी हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed