{"_id":"604a35dd8ebc3ed8347edae3","slug":"himachal-news-minister-suresh-bhardwaj-call-pm-narendra-modi-avatar-purush","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री भारद्वाज ने प्रधानमंत्री मोदी को शिव का अवतार पुरुष बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री भारद्वाज ने प्रधानमंत्री मोदी को शिव का अवतार पुरुष बताया
Thu, 11 Mar 2021 08:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 11 Mar 2021 08:53 PM IST
विज्ञापन
शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाशिवरात्रि पर राम मंदिर में शिमला शहर के विधायक और शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने मीडिया से बातचीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शिव का अवतार पुरुष बताया है। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि के संदेश को हम इस रूप में देखते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2019 के चुनाव के बाद और परिणाम से पहले केदारनाथ गए थे। दो दिन गुफा में बिताए थे। चुनाव में जीत हासिल हुई थी।
विज्ञापन
उन्हें शिव जी का वरदान प्राप्त है। यही कारण है कि कोरोना जैसी महामारी की रोकथाम की है। उन्हीं के कारण आज देश की दो कंपनियां वैक्सीन बना रही हैं। हमें लगता है कि इस दुनिया में शिव जी के अवतार पुरुष के रूप में नरेंद्र मोदी अवतरित हुए हैं। उन्हीं के कारण विकासशील देशों की तुलना में भारत में मृत्यु दर कम है और संक्रमण कम रहा है।
विज्ञापन