{"_id":"5fe86937d1aecd08dc2dd03f","slug":"himachal-news-meerut-uttar-pradesh-tourist-swept-away-in-parvati-river-in-manikaran-kullu","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मणिकर्ण में पुल पर सेल्फी लेते पार्वती नदी में गिरा मेरठ का पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब मणिकर्ण में पुल पर सेल्फी लेते पार्वती नदी में गिरा मेरठ का पर्यटक
Sun, 27 Dec 2020 07:42 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 27 Dec 2020 07:42 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
क्रिसमस मनाने के लिए कुल्लू पहुंचे सैलानी लापरवाही बरतने से हादसों का शिकार हो रहे हैं। पार्वती घाटी के चोज में पर्यटक के नदी में बहने के बाद अब मणिकर्ण के गलू पुल में एक सैलानी सेल्फी लेते समय पार्वती नदी में गिर गया। वह चार दोस्तों के साथ मनाली घूमने के बाद मणिकर्ण आया था। लापता पर्यटक का अभी कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस और रेस्क्यू टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं। पिछले 24 घंटों में दो पर्यटक हादसे का शिकार हुए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शनिवार को मणिकर्ण पुलिस को सूचना मिली कि एक पर्यटक पार्वती नदी में बह गया है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर गलू पुल के पास मौके पर मुआयना किया। लापता पर्यटक के साथियों से पूछताछ करने पर पता चला कि अभिषेक (27), पुत्र जयकरन निवासी माधोपुरम कॉलोनी, मेरठ (उत्तर प्रदेश) चार दोस्तों के साथ क्रिसमस पर मनाली आया था। 26 दिसंबर को सभी मणिकर्ण पहुंचे।
विज्ञापन
मणिकर्ण से एक किलोमीटर दूर पार्वती नदी पर बने गलू पुल के पास फोटो खिंचवा रहे हैं। इस दौरान सेल्फी लेेते समय अभिषेक का पैर फिसला और वह नदी में गिर गया। उसके साथियों और पुलिस ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। एसपी गौरव सिंह ने कहा कि लापता पर्यटक की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया है। अभी तक पर्यटक का पता नहीं चला है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन