फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   himachal news: Maximum govt employees in Nurpur did Forgery with farmers, see full list here

फर्जीवाड़ा: नूरपुर में सबसे ज्यादा सरकारी कर्मियों ने डकारी किसानों की राशि, यहां देखें पूरी लिस्ट

Sat, 12 Dec 2020 02:24 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 12 Dec 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
himachal news: Maximum govt employees in Nurpur did Forgery with farmers, see full list here
फर्जीवाड़ा(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के जिला कांगड़ा में किसान सम्मान निधि फर्जीवाड़े में शामिल सरकारी कर्मचारियों और करदाताओं की लिस्ट लंबी है। मोटी तनख्वाह लेने के बावजूद इन्होंने गरीब किसानों के करोड़ों रुपये अपने खाते में डलवा लिए हैं। जिला प्रशासन तहसील स्तर पर किसान सम्मान निधि का 2.52 करोड़ डकारने वाले 2399 सरकारी और सेवानिवृत्त कर्मचारियों की लिस्ट बना रहा है। इस फर्जीवाड़े में नूरपुर तहसील पहले स्थान पर है। यहां 252 सरकारी कर्मचारियों और करदाताओं ने किसानों का 26 लाख 12 हजार रुपये डकार लिया है। अब इनसे रिकवरी होगी। जिले में 2399 सरकारी कर्मचारियों और करदाताओं को दो करोड़ 52 लाख चार हजार रुपये भरने पड़ेंगे।

विज्ञापन


किसान निधि डकारने में तहसील जवाली और देहरागोपीपुर दूसरे और पालमपुर तहसील तीसरे स्थान पर है। जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में इस तरह के फर्जीवाड़े के सबसे कम मामले हैं। यहां केवल 9 लोग ऐसे हैं, जिन्होंने गलत तरीके से किसान निधि योजना का लाभ लिया है। इन्हें केवल 54 किस्तों के एक लाख आठ हजार रुपये ही भरने पड़ेंगे। प्रशासन तहसील स्तर पर कार्रवाई करते हुए इन सभी लोगों से पैसे वापस लेगा। सभी तहसीलदारों ने अपने क्षेत्र के लोगों की लिस्ट बना ली है और उन्हें समन भेजे जा रहे हैं। वहीं, कुछेक लोगों ने डर की वजह से ही जल्द अपनी रिकवरी की कीमत प्रशासन के पास जमा करवा दी है।
विज्ञापन


फोन से पैसे भरने के लिए कहा 
जिला कांगड़ा की तहसील नूरपुर में किसान निधि हड़पने के सबसे अधिक मामले हैं। वहीं, इन लोगों को फोन के माध्यम से पैसे भरने के लिए कहा जा रहा है। जल्द ही इन सभी लोगों से रिकवरी कर ली जाएगी। - विपिन शर्मा, तहसीलदार, नूरपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितने मामले और रिकवरी

स्थान तहसील        मामले   रिकवरी
1.  नूरपुर            252    26,12,000
2   जवाली         219     22,34,000
2  देहरागोपीपुर     219     22,60,000
3  पालमपुर        207     21,68,000 
4  जयसिंहपुर     144    14,78,000
5  कांगड़ा         138     14,74,000
6  रक्कड़          134     14,32,000
7 जसवां          121     13,36,000
8  बैजनाथ         120     12,96,000 
9  धर्मशाला      118     11,76,000
10 इंदौरा           117     12,04,000
11  फतेहपुर       110     11,36,000
12   शाहपुर        99         9,80,000
13    ज्वालामुखी    87      9,54,000
14    नगरोटा बगवां   85    9,56,000
15      खुंडियां        61    6,48,000
16      बडोह         58        6,34,000
17     थुरल          45        4,98,000
18     धीरा          32         3,52,000
19     हारचक्कियां    24      2,68,000
20       मुल्थान      9          1,08,000
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed